Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 15:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»झारखंड खदान हादसा : करमा परियोजना में कुजू जीएम, सिक्योरिटी इंचार्ज और सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
          Uncategorized

          झारखंड खदान हादसा : करमा परियोजना में कुजू जीएम, सिक्योरिटी इंचार्ज और सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 6, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          करमा परियोजना में चाल धंसने की घटना की जांच में उजागर हुई लापरवाही

          Ramgarh News:   झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल कुजू प्रक्षेत्र में करमा परियोजना में चाल धंसने की घटना की जांच जिला प्रशासन की ओर से की गई। इस जांच में यह पाया गया कि सीसीएल के पदाधिकारियों की लापरवाही की वजह से कोयला का अवैध खनन हो रहा था। इस दौरान खनन करने से चाल धंस गयी और चार ग्रामीणों की मौत हो गई। सीसीएल अपने प्रक्षेत्र की सुरक्षा करने में ना सिर्फ नाकामयाब रहा, बल्कि उसके द्वारा घोर लापरवाही भी बरती गई।

          इस मामले में मांडू अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह के बयान पर कुजू जीएम, सिक्योरिटी इंचार्ज, सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कुजू ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि करमा सीसीएल प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट पदाधिकारी, प्रबंधक, महाप्रबंधक, सुरक्षा पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी के द्वारा मानकों का अनुपालन नहीं करने एवं करवाने में लापरवाही बरतने के कारण घटना घटित हुई है। यह जानकारी मांडू अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह ने दी।

          सुगिया गांव के चार लोगों की हादसे में हुई थी मौत-

          दर्ज प्राथमिकी 160/25 में कहा गया है कि जांच दल करमा स्थित सीसीएल प्रोजेक्ट ग्रामसुगिया, टोला महुआटुंगरी पहुंचा तो पाया कि खदान में ग्रामीणों का भीड़ है। पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ ग्रामीण बीते शनिवार सुबह कोयले का अवैध खनन कर रहे थे। खनन करने के दौरान उपर से चाल गिर जाने के कारण मो इम्तियाज अंसारी, वकील करमाली, निर्मल मुण्डा, रामेश्वर मांझी की मृत्यु हो गई थी।

          खदान के चारों तरफ नहीं थी बाउंड्री, अनधिकृत प्रवेश पर नहीं लगी थी रोक-

          जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त घटनास्थल सीसीएल प्रोजेक्ट करमा कोलयरी अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र है। उक्त खदान में नियमान्सार चारों तरफ चारदिवारी से घेरा बंदी करने, प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने से रोकने तथा खदान क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी के जरिये निगरानी रखने का प्रावधान है। लेकिन करमा माइंस के संचालक की ओर से उपरोक्त मानकों का अनुपालन नहीं किया गया है। साथ ही यह भी पाया गया कि उक्त घटनास्थल के पास ही (करीब 75 मीटर) पर माइंस का गार्ड रूम अवस्थित है।

          इसके बावजूद भी अवैध रूप से कोयले का उत्खनन ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है तथा लीज एरिया के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी पूर्ण रूप से सीसीएल महाप्रबंधक की है। इनके जरिये सुरक्षा नहीं किया जाना इनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। इस कारण खदान के अगल-बगल के ग्रामीणों के जरिये कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा था‌। उक्त मृतकों एवं घायलों की ओर से कोयले का अवैध उत्खनन करने के दौरान चाल धंसने से यह घटना घटित हुई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          CCL mine collapse incident illegal mining investigation in CCL Jharkhand coal mining accident Karma project Ramgarh accident Ramgarh mining negligence deaths करमा परियोजना रामगढ़ हादसा झारखंड कोयला खनन दुर्घटना रामगढ़ खनन लापरवाही मौतें सीसीएल चाल धंसने की घटना सीसीएल में अवैध खनन जांच
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.