रांची।
बंद होटल के कमरे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को ठहराने को लेकर होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची के सी.ओ. द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सरकार के अनलॉक नियमो का उल्लंधन कर तेज प्रताप यादव को ठहराने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार की देर रात्रि को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कानून के तहत कार्रवाई करेगी।

