Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 October 2026 || 01:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फीफा विश्व कपः फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना तीसरी बार बना विश्व विजेता
          Headline

          फीफा विश्व कपः फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना तीसरी बार बना विश्व विजेता

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 19, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          दोहा। कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने मौजूदा चैम्पियन फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया है। अर्जेंटीना ने अपने चारों पेनाल्टी को गोल में कन्वर्ट किया, जबकि फ्रांस सिर्फ 2 ही गोल कर सकी। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन म्बापे की हैट्रिक के बावजूद अर्जेंटीना तीसरी बार फुटबॉल विश्व कप अपने नाम करने में कामयाब रहा। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे लियोनल मेसी ने दो गोल किए।

          कतर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम शुरुआत से ही आक्रामक तेवर में रही। अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियोनल मेसी ने 23वें मिनट में ही पेनल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। फिर 36वें मिनट में एंजेल डी मरिया ने गोल कर फ्रांस पर अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस तरह पहला हाफ अर्जेंटीना के पक्ष में रहा।हालांकि दूसरे हाफ में फ्रांस ने तेजी दिखानी शुरू की लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिली। आखिरकार 80वें मिनट में फ्रांस को पहला पेनल्टी मिला। इस मौके को किलियन एमबाप्पे ने पूरी तरह भुनाया और मैच में फ्रांस की वापसी का रास्ता प्रशस्त किया। इसके अगले ही मिनट में एम्बाप्पे ने एक और गोल दागकर स्कोर 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया।

          निर्धारित 90 मिनट के समय तक जब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं, तो 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में खेल शुरू हुआ। यहां भी मेसी का जादू चला और उन्होंने 109वें मिनट में गोल कर फिर से अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। फिर एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी मिनटों में एक बार फिर एम्बाप्पे ने पेनल्टी को गोल में बदलककर 3-3 की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट की ओर गया, जहां अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मारी। इसी के साथ मेसी के नाम के साथ पहला विश्व खिताब जुड़ गया। मेरी ने मुकाबले में 2 गोल किए, जबकि फ्रांस के लिए तीनों गोल किलियन एम्बाप्पे ने दागे।

          प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना और मेसी को दी बधाई

          फुटबॉल विश्व विजेता बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पूरे टूर्नामेंट में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस शानदार जीत पर अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक खुश हैं। इसके साथ-साथ उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए उन्होंने फ्रांस को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल कौशल से फुटबॉल प्रशंसकों को खुश किया है।

          उल्लेखनीय है कि तीसरी बार विश्व विजेता बनने के साथ अर्जेंटीना ने 36 साल के सूखे को खत्म किया है। मेसी की कप्तानी वाली इस अर्जेंटीना की टीम ने इससे पहले 1978 और 1986 खिताब जीता था। इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार (1930, 1990, 2014) उपविजेता भी रही है। वहीं, इस हार से फ्रांस का लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया। फ्रांस की टीम भी 1998 और 2018 में चैम्पियन बनी थी।

          अर्जेंटीना दोहा न्यूज फीफा विश्व कप फ्रांस विेजेता
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे रांची, स्वागत की तैयारियां पूरी

          October 22, 2026

          पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

          October 22, 2026

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          October 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे रांची, स्वागत की तैयारियां पूरी

          पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, 432 पुलिस तीरंदाज, 29 टीमें दिखाएंगी दमखम

          नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने की मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.