Tuesday, 21 May 2024 || 01:33

जामताड़ा। भारत-जोड़ो यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष और विधायक के गुटों के बीच जमकर झड़प होने की सूचना है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता ने हर तरह से अपमानित कर डाला ।यहां यह बात गौरतलब है की जिला अध्यक्ष के साथ साथ कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी और उनके समर्थक शामिल थे। इस तरह का विरोध और अपमानित घटना हाल के समय किसी नेता का नही देखा गया।

जामताड़ा में भारत-जोड़ो यात्रा के दौरान विधायक इरफान अंसारी और जिलाध्यक्ष के समर्थक गुटों के बीच जमकर नारेबाजी और झड़प हुई। इस दौरान इरफान समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ भी जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की की। इरफान के समर्थक ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ हाथापाई भी किया।यों कहे इरफान ने अपने अपमानित का बदला प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से उन्हे अपमानित कर ले लिया।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर हुआ घमासान अभी थमा ही था कि, जामताड़ा में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में अंदरूनी कलह मारपीट में तब्दील हो गई। जिलाध्यक्ष और विधायक इरफान अंसारी के समर्थक गुटों के बीच हुई इस झड़प में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ भी जमकर धक्कामुक्की हुई। एक तरफ जिलाध्यक्ष तो दूसरी तरफ विधायक इरफान ने निकाली यात्रा भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा की अगुवाई में निकाली गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर जामताड़ा विधायक डा इरफान अंसारी अपने समर्थकों के साथ अपने कोर्ट रोड स्थित आवास से निकले। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा और अन्य वरीय कांग्रेसजनों के साथ कोर्ट चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का आगाज किया।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान भिड़े समर्थकबिरसा मुंडा की माल्यार्पण के बाद काफिला बैंक मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचा, वहां पहले से मौजूद विधायक समर्थकों ने डा इरफान के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ नोंकझोक करने लगे। हंगामे पर उतारू विधायक समर्थकों ने पहले प्रदेश अध्यक्ष के बाडीगार्ड के साथ हाथापाई शुरू की फिर मामला और बिगड़ गया।

मारपीट पर उतरे दोनो गुट विधायक समर्थकों की हुड़दंगई देख जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के समर्थक भी नारेबाजी करते हुए विधायक समर्थकों से भिड़ गए। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई और धक्का-मुक्की करने लगे। वरीय नेताओं ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर इस यात्रा को जामताड़ा के सुभाष चौक पर पहुंचाया। यहां भी माल्यार्पण के दौरान विधायक समर्थकों और जिला अध्यक्ष समर्थकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।बता दें कि, पार्टी ने जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी को कैश कांड के बाद पार्टी से निलंबित किया हुआ है और किसी भी पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने पर भी रोक लगी हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version