East Champaran:- जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलवाघाट के पास धनौती नदी के किनारे 20 जून को मिले एक सड़े-गले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की जांच में यह शव 16 वर्षीय चांदनी कुमारी, निवासी तुरकौलिया नयका टोला, के रूप में पहचान की गई है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस किशोरी की हत्या उसके अपने पिता मनोज सिंह ने की थी।
एएसपी सदर-1 शिवम धाकड़ ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मनोज सिंह ने अपनी ही बेटी की हत्या प्रेम-प्रसंग से आहत होकर कर दी थी। उसने समाज और लोक-लाज के डर से बेटी को रास्ते से हटाने का फैसला लिया और हत्या के बाद शव को एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
20 जून को जब पुलवाघाट के पास खेत में एक सड़ा-गला शव मिला, तब पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। एफएसएल टीम और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से एक पीले रंग का फ्रॉक बरामद हुआ, जिसमें कढ़ाई और टेलर का टैग लगा हुआ था। यही टैग इस मामले की जांच में अहम कड़ी साबित हुआ।
बेतिया से डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, वहीं शव की पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में कराई गई। फ्रॉक के टैग से टेलर की पहचान हुई और उससे पूछताछ कर पुलिस ने मामले में गहराई से जांच की। वैज्ञानिक साक्ष्य, सूचनाएं और टेलर की जानकारी से पुलिस को पीड़िता की पहचान में मदद मिली।
आखिरकार, पुलिस ने मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि बेटी के प्रेम-प्रसंग से परेशान होकर और समाज में बदनामी के डर से यह जघन्य कदम उठाया।
इस खबर को भी पढ़ें : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के चलते यातायात बंद
इस खबर को भी पढ़ें :गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी का इनामी नक्सली फिरोज अंसारी गिरफ्तार,हथियार और कारतूस बरामद
इस खबर को भी पढ़ें : बिहार के हर पंचायत में बनेगा विवाह भवन, जीविका दीदियों को मिलेगा संचालन का जिम्मा
इस खबर को भी पढ़ें : श्रावणी मेले के अवसर पर विशेष ट्रेन का संचालन, टाटा से मधुपुर के बीच चलेगी टीओडी स्पेशल

