मुजफ्फरपुर।
पिता ने शराब के नशे में धारदार हथियार से पुत्र की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना गुरुवार की देर रात को जिला के साहिबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव के मुसहरी टोला की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार देर शाम को पिता-पुत्र में किसी मामले को लेकर अनबन हो गई थी,जिससे यह हत्या की घटना हुई। वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि रात को उसके ससुर राम लखन मुखिया शराब के नशे में घर आए और खाना खाकर सोने चले गए। फिर रात्रि 1:30 बजे के आसपास घर में रखे धारदार हथियार लेकर उसके पति राम पुकार का गला काट दिया,जिससे उसकी मौत हो गई । इसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह पता चला। उसने आगे बताया कि हत्या की सूचना आसपास के लोगों तथा पुलिस को दी। इस बाबत थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

