Tuesday, 21 May 2024 || 02:33

खगड़िया। पितृ दिवस पर रविवार को एक पिता अपने छह वर्षीय पुत्र को बचाने के क्रम में खुद भी पुत्र के साथ बुढ़ी गंडक नदी घाट मं डूब गए। इससे दोनो पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनो के शवो को नदी से निकाल लिया गया है। घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी अनुसार जिले के गंगौर सहायक थाना क्षेत्र के लाभगांव के निकट इंदल सिंह अपने छह वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बुढ़ी गंडक नदी घाट पर रविवार की दोपहर नहाने गए थे। नहाने के क्रम में पुत्र कृष्ण कुमार डूबने लगा। इसे देख इंदल सिंह पुत्र को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनो नदी की धार में डूब गए और उनकी मौत हो गई।  स्थानीय लोगों ने पिता पुत्र के शवों को नदी से निकाला। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version