Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 10:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन
          Headline

          युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

          today post liveBy today post liveJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- उलीडीह थाना क्षेत्र संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल महतो के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर गौड़ बस्ती का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की रात ग्यारह बजे वह यह कहकर घर से निकला था कि सूर्य मंदिर सजाने जा रहा है, लेकिन अगली सुबह उसका शव दुर्गा मंदिर के पास एक मकान की छत पर पड़ा मिला।

          परिजनों के अनुसार, विशाल ने घर पर यह बताया था कि वह देर रात तक मंदिर में रहेगा और वापस आने से पहले फोन करेगा। रविवार रात लगभग एक बजे जब उसके पिता विकास महतो ने कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर आई तो परिजन बदहवास हो उठे। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के पिता विकास महतो ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि विशाल का किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर भी उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है।

          पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

          परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

          युवक विशाल महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने उलीडीह थाना के सामने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया है। उन्होंने टायर जलाकर हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

          पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

          विशाल रविवार रात यह कहकर घर से निकला था कि वह सूर्य मंदिर सजाने जा रहा है। सोमवार सुबह उसका शव दुर्गा मंदिर के पास एक मकान की छत पर मिला। मृतक कृष्णा नगर गौड़ बस्ती का निवासी था और मजदूरी कर परिवार चलाता था।

          परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और कहा कि विशाल का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.