Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 03:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद में भू-धसान से पूरा घर जमीन में समाया, बाल-बाल बचा परिवार
          Headline

          धनबाद में भू-धसान से पूरा घर जमीन में समाया, बाल-बाल बचा परिवार

          today post liveBy today post liveAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:-  धनबाद में रविवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जोगता थाना क्षेत्र में एक परिवार का पूरा मकान अचानक भू-धसान (Land Subsidence) की चपेट में आकर जमीन में धंस गया। हादसे के समय घर में पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन गनीमत रही कि सभी ने किसी तरह जान बचा ली।

          अहले सुबह गूंजा धमाका

          स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे की है। उसी समय अचानक जोरदार कड़कड़ाहट और धमाके जैसी आवाज आई और जमीन फटने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, घर तेजी से धंसने लगा। परिवार के लोग जान बचाने के लिए छत में लगे एडवेस्टर और छप्पर को तोड़कर बाहर निकले। देखते ही देखते पूरा मकान जमीन में समा गया।

          इलाके में दहशत का माहौल

          भू-धसान की इस घटना से आसपास के अन्य घरों की दीवारों और फर्शों में भी दरारें आ गई हैं। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं और डर के साए में रात गुजार रहे हैं।

          पीड़ित परिवार की आपबीती

          घर धंसने से प्रभावित कल्याणी देवी ने बताया –
          “अहले सुबह अचानक तेज आवाज हुई। देखते ही देखते हमारा घर जमीन में समाने लगा। हम लोग किसी तरह छप्पर तोड़कर बाहर निकले। भगवान की कृपा रही कि हम सभी की जान बच गई।”

          उन्होंने रोते हुए कहा कि घर के साथ-साथ अनाज, कपड़े और जरूरी सामान सबकुछ जमीन में समा गया। परिवार ने कुछ दिन पहले ही ब्याज पर रुपये लेकर यह मकान बनाया था, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

          स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल पर ठोका आरोप

          इलाके के ग्रामीणों इंद्रदेव भुइयां और राजो देवी ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला खनन क्षेत्रों में लंबे समय से भू-धसान का खतरा बना हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

          बीसीसीएल अधिकारियों का बयान

          घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि उन्होंने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया और कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

          लगातार मंडरा रहा है खतरा

          फिलहाल पूरे इलाके में भू-धसान का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग असुरक्षा की वजह से घरों में रहने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन और बीसीसीएल ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी त्रासदी हो सकती है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          घर जमीन में धंसा जोगता थाना क्षेत्र हादसा जोगता धनबाद ताजा खबर धनबाद भू-धसान घटना धनबाद में जमीन धंसने की घटना बीसीसीएल कोयला खनन प्रभाव भू-धसान से मकान ध्वस्त
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.