Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 18 April 2026 || 07:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा घोटाला: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग का खुलासा,10-15 लाख में पेपर सॉल्व कराने का खेल, पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश
          झारखंड

          रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा घोटाला: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग का खुलासा,10-15 लाख में पेपर सॉल्व कराने का खेल, पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          अब तक पेपर लीक का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन संगठित सॉल्वर गैंग की गतिविधियां सामने आई हैं,

          Jharkhand News:   झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रांची में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को रांची में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने पूरे मामले का खुलासा किया।

          अधिकारियों ने बताया कि अब तक पेपर लीक का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन संगठित सॉल्वर गैंग की गतिविधियां सामने आई हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार लोगों में 159 अभ्यर्थी और पांच गैंग के सदस्य शामिल हैं। मुख्य आरोपितों में बिहार के अतुल वत्स और विकास कुमार समेत झारखंड के कुछ लोग भी शामिल हैं।

          पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपितों के पास चार अलग-अलग प्रश्न पत्र सेट मिले थे, जिनमें से केवल चार प्रश्न ही असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए। 120 प्रश्नों में सिर्फ चार के मिलान के आधार पर पेपर लीक की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण जांच जारी है।

          पूरे मामले का खुलासा 11 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के बाद हुआ। सूचना में तमाड़ थाना क्षेत्र के एक अधनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जमा होने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मौके से सभी लोगों को हिरासत में लिया।

          छापेमारी के दौरान कई युवक भागने की कोशिश करते दिखे और अपने पास मौजूद दस्तावेज व उपकरण नष्ट करने लगे। पुलिस ने मौके से प्रिंटर, तैयार प्रश्न-उत्तर सेट, फटे एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक चेक बरामद किए हैं। इसके अलावा आठ वाहनों को भी जब्त किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह अभ्यर्थियों को संभावित प्रश्न और उनके उत्तर रटवाता था और इसके बदले 10 से 15 लाख रुपये तक वसूले जाते थे। कई अभ्यर्थियों ने अपने मोबाइल, एडमिट कार्ड और बैंक चेक भी गिरोह को सौंप दिए थे, ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके।

          मुख्य सरगना अतुल वत्स का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी कई बड़ी परीक्षाओं में धांधली के मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें 2017 की राजस्थान क्लर्क भर्ती और 2024 की विभिन्न परीक्षाएं शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

          इस खबर को भी पढ़ें : प्रेमिका से विवाद के बाद बी-फार्मा छात्र ने आत्म/हत्या कर दी जान, परिवार में मातम

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          constable exam cheating case Jharkhand police exam scam JSSC recruitment fraud paper leak investigatio Ranchi solver gang busted
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में 35 लाख का ट्रेजरी घोटाला उजागर, पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल पर केस,कुबेर पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी कर्मचारी बनाकर लाखों की निकासी

          April 17, 2026

          जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला ISBT, 153 करोड़ की मंजूरी,मंत सोरेन सरकार की बड़ी पहल, आधुनिक बस टर्मिनल के साथ कॉमर्शियल हब तैयार होगा

          April 17, 2026

          बीटेक छात्र ने की आत्महत्या,शेयर बाजार में हुए 5 लाख के नुकसान से था तनाव में

          April 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में 35 लाख का ट्रेजरी घोटाला उजागर, पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल पर केस,कुबेर पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी कर्मचारी बनाकर लाखों की निकासी

          निशांत कुमार की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता,“जय निशांत, तय निशांत” नारे पर मंथन, प्रवक्ताओं संग निशांत की चर्चा

          जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला ISBT, 153 करोड़ की मंजूरी,मंत सोरेन सरकार की बड़ी पहल, आधुनिक बस टर्मिनल के साथ कॉमर्शियल हब तैयार होगा

          बीटेक छात्र ने की आत्महत्या,शेयर बाजार में हुए 5 लाख के नुकसान से था तनाव में

          विकसित भारत रन’ में उमड़ी महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी,महिलाओं को बताया बदलाव की ताकत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.