WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi News:- झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसका कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इसका असर अगले दो दिन तक रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने प्रदेश के 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी राजस्थान से उठा साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। बादल बन रहे हैं।
रविवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश और वज्रपात हो सकता है। ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार के बाद मौसम में बदलाव आएगा। तापमान बढ़ेगा। गर्मी तेज हो सकती है। 6 मई के बाद तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

