Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 May 2025 || 20:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»दरभंगा के अपर समाहर्ता अनिल कुमार के चार ठिकानों पर ईओयू का छापा
    Headline

    दरभंगा के अपर समाहर्ता अनिल कुमार के चार ठिकानों पर ईओयू का छापा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।  भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की मुहिम जारी है। गुरुवार को  आर्थिक अपराध इकाई ने दरभंगा के अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा के पटन-आरा और दरभंगा के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी में एसी की पत्नी के बैंक में 36 लाख और फुलवारी में दो प्लॉट की जानकारी मिली है।

     

    आर्थिक अपराध इकाई ने औरंगाबाद के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा जो वर्तमान में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, दरभंगा के पद पर पदस्थापित हैं, इनके खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 28/2021, धारा 13(2) सह पीठ धारा 13(1)(b) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया। उसके बाद आर्थिक अपराध इकाई द्वारा पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में टीम गठित कर अनिल सिन्हा के आवास और पैतृक घर पर छापेमारी की गई।

    एसी की पत्नी के बैंक खाते में 36 लाख रुपये जमा होने के सबूत मिले हैं। साथ ही, पटना के फुलवारी शरीफ में जमीन के दो प्लॉट खरीदने के कागजात बरामद किये गए हैं।आर्थिक अपराध इकाई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनिल कुमार सिन्हा ने वर्ष 2000 में बिहार प्रशासनिक सेवा में योगदान दिया है। अपने पदस्थापन के दौरान रोहतास, छपरा एवं औरंगाबाद में पदस्थापित रहे। सेवाकाल में इन्होंने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।

     

    इनके बैंक खातों में विभिन्न जगहों से राशि के अंतरण के सबूत पाए गए हैं। गृहिणी पत्नी के बैंक खाते में भी लगभग 36 लाख रुपए विभिन्न तारीखों में नकद जमा किए जाने के भी सबूत मिले हैं। पत्नी के नाम पर पटना के फुलवारी शरीफ के मोहम्मदपुर में दो भूखंड क्रय किये गए हैं तथा स्वयं के नाम से पटना के गोला रोड में रूद्र रेजिडेंसी में एक फ्लैट की भी खरीद की गई है। जिसका मूल्य 36,57,000 रुपये पाया गया है।

    इसके अलावा तलाशी के दौरान कई बैंकों के पासबुक भी बरामद हुए हैं। इन बैंक खातों में लगभग 10 लाख रुपये जमा पाये गए हैं तथा बड़ी मात्रा में राशियों के लेनदेन के भी सबूत मिले हैं। आर्थिक अपराध इकाई ने अनिल सिन्हा के खिलाफ आय से 55 लाख, तीन हजार, 548 रुपये से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अपर समाहर्ता आय से अधिक संपति छापेमारी पटना न्यूज भ्रष्टाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लालू यादव ने तेजप्रताप यादव काे पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित, परिवार से भी किया दूर

    May 25, 2025

    मोतिहारी पुलिस ने नेपाल से लाया जा रहा 40 लाख का 99 किलो गांजा के साथ आठ तस्कर को किया गिरफ्तार

    May 25, 2025

    सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्लेटिनम जुबली समारोह में ओम बिरला बोले– भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति

    May 25, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    निगरानी की टीम ने 3 लाख घूस लेते जयनगर अंचल निरीक्षक अजय कुमार को रंगेहाथ पकड़ा

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.