Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 17:00
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पहले चरण के 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार
    Headline

    पहले चरण के 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 26, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को शाम 5:00 बजे प्रचार अभियान थम गया। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को मतदान होगा। 71 सीटों के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए कुल 1064 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के पहले चरण में वर्तमान सरकार के 8 मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होगा। जिसमें चार भाजपा और चार जदयू कोटे के मंत्री हैं। जिन मंत्रियों के किस्मत दांव पर लगे हैं उनमें कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा और अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद शामिल है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, रामेश्वर चौरसिया, राजेंद्र सिंह, श्रेयसी सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा और मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत अनंत सिंह की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

    दो करोड़ 1406096 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

    पहले चरण के चुनाव के लिए खड़े 1064 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला कुल 2 करोड़ 14 लाख 6हजार  96 मतदाता करेंगे। 71 सीटों के लिए होने वाले पहले चरण के चुनाव में पटना, बक्सर, भोजपुर सहित 16 जिले शामिल है। 54 जगहों पर सीधा एवं 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना दिख रही है।  चुनाव में 114 महिलाएं भी खड़ी है। इस बार के चुनाव को काफी रोचक माना जा रहा है।

    सुशासन बाबू कहे जाने वाले नीतीश कुमार के निश्चय की साख केंद्र में

    विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण के चुनाव में एक और जहां नीतीश कुमार के साख दांव पर लगी है वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मैदान पर दो नए चेहरे तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के राजनीतिक भविष्य की भी नींव पड़नी है। चुनाव में सुशासन बाबू कहे जाने वाले नीतीश कुमार के निश्चय की साख केंद्र में है।

    प्रचार के अंतिम समय में मुद्दों से हटती दिखी पार्टिया

    चुनाव को लेकर शुरुआती दौर में सभी पार्टियां मुद्दों की बात करती दिखी। मगर जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती गई उनकी लड़ाई मुद्दों के बजाय व्यक्तिगत होने लगी। यह लड़ाई जिस तरह बाप-दादा, हमसे पूछो, उस राज का हाल जैसे जुमले तक भी पहुंच गई।

    बिहार के चुनाव में काफी समय बाद गौण दिखे लालू प्रसाद यादव
    इस बार के चुनाव में कुछ खास बातें भी देखने में मिली। यह पहली बार होगा जब राजद सुप्रीमो लालू यादव चुनाव मैदान में ही राजद के बैनर होर्डिंग से भी गायब है। हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से लड़ाई की धुरी उन्हें बनाने की कोशिश हो रही है। दूसरी ओर चुनावी रण में भाजपा के कद्दावर चेहरे और असल रणनीतिकार अमित शाह का ना होना भी चर्चा में है। पहले चरण के चुनावी रण में लगभग सारे प्रमुख चेहरे चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी भी  जनसभाओं में अपनी पार्टी को बढ़त दिलाने का प्रयास कर चुके हैं। चुनाव में अगर मुद्दों की बात की जाए तो इस बार रोजगार का मुद्दा काफी प्रखर रहा है। इस मुद्दे को लेकर युवा मतदाताओं में कुछ खास संवेदनशीलता देखी जा रही है और शायद उन्हें निर्णायक भी माना जा रहा है

    पहले चरण का मतदान होगा निर्णायक

    3 चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव का पहला चरण सभी दलों के लिए काफी निर्णायक होगी। चुनाव का यह पहला मैच  बहुत हद तक आगे की रूपरेखा तय कर देगा। पहले चरण में जिसे भी बढ़त मिलेगी उसकी लड़ाई आगे आसान हो जाएगी। एक तरफा नतीजों की सोच के साथ शुरू हुआ यह दौर और अब रोचक मुकाबले में तब्दील हो चुका है। चुनाव का ग्राफ चढ़ते चढ़ते राजद पर बड़े हमलों ने जैसे इसे तेजस्वी बनाम बाकी की लड़ाई में तब्दील कर दिया हो।

     

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.