Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 01:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगूसराय में 10 हजार रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का घूसखोर क्लर्क
          Headline

          बेगूसराय में 10 हजार रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का घूसखोर क्लर्क

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 5, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। निगरानी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक  लिपिक किशोर कुमार मिश्र को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। काम के एवज में रिश्वत मांगे जाने से पीड़ित की शिकायत पर सत्यापन के बाद पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने जिला शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को छापेमारी की थी।

          निगरानी विभाग के डीएसपी शिव कुमार साह ने बताया कि मध्य विद्यालय हेमनपुर (बखरी) के नियोजित शिक्षक दिनेश कुमार का वेतन भुगतान कराने के लिए किशोर कुमार मिश्र द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत नहीं देने पर उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा था। इससे परेशान होकर दिनेश कुमार ने निगरानी विभाग पटना में आवेदन देकर इसकी शिकायत किया।

          आवेदन का सत्यापन के बाद शुक्रवार को निगरानी की टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंची तथा यहां रिश्वत लेते हुए किशोर कुमार मिश्र को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग उसे लेकर पटना रवाना हो गई है। टीम में निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण देव पांडेय एवं सुनील सागर सहित इंस्पेक्टर और पुलिस जवान पुलिस टीम मौजूद थी। विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग सहित जिला मुख्यालय के अन्य सरकारी कर्मियों में भी हड़कंप मच गया है।

          विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना एवं लेखा शाखा द्वारा ही पिछले महीने डीईओ एवं डीपीओ के फर्जी हस्ताक्षर से बैंक में खाता खुलवा कर 58 लाख का चेक क्लियर करवाने का प्रयास किया गया था। लेकिन समय रहते पता चल जाने के कारण चेक क्लीयरेंस नहीं हो सका। लेकिन उसी दिन से काफी चर्चा थी, शिक्षा विभाग के सूत्र का कहना है कि कार्यालय से इतनी बड़ी रकम का चेक किशोर कुमार मिश्र के द्वारा ही निकाल कर गिरोह के मदद से क्लीयरेंस करवाने का प्रयास किया गया था।

          शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो किशोर कुमार मिश्र कोई भी काम बगैर रिश्वत के नहीं करता था। इसके रिश्वत का दर पांच सौ से लेकर लाख तक फिक्स था। जिसके कारण लोग काफी परेशान रहते थे, वह ना सिर्फ रिश्वत लेता था बल्कि लोगों को जलील भी करता था।

          जिला शिक्षा कार्यालय में वर्षों से कार्यरत रहने से पहले यह शिक्षक नियोजन की निगरानी के लिए बने प्राधिकार में तैनात था। इस तैनाती के दौरान किशोरी मिश्रा ने आई से कई गुना अधिक संपत्ति अपने परिजन एवं रिश्तेदारों के नाम से अर्जित कर लिया। अब निगरानी विभाग की हुई इस कार्रवाई से लोगों में खुशी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          निगरानी विभाग बेगुसराय न्यूज रिश्वत वेतन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.