Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 15:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ईडी ने किया विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त
          Headline

          ईडी ने किया विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 26, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साहिबगंज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर लिया है।  मंगलवार को जहाज शुक्रा बाजार घाट पर लंगर में पाया गया था। इसे कथित तौर पर गंगा के अंतर्देशीय जल में अवैध तरीके से संचालित किया गया था। इसके बाद ईडी ने जहाज को जब्त कर लिया। ईडी ने साहिबगंज पुलिस से दाहू यादव और बच्चू यादव का पता लगाने के लिए कहा था। क्योंकि, उन्होंने पूछताछ के लिए एजेंसी के दो बैक-टू-बैक समन से परहेज किया था।

          प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को भी साहिबगंज में कैंप कर रही है।  सोमवार की देर रात मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी सील कर दिया है। यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है। वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। टीम मंगलवार को भी क्रशरों की जांच-पड़ताल कर रही है।

          उल्लेखनीय है कि बीते 25 जुलाई को साहिबगंज जिले में पत्थर खदान के लीज से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए ईडी के अधिकारी डीएमओ और डीएफओ कार्यालय पहुंचे थे। डीएमओ कार्यालय में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, साहिबगंज सीओ अब्दुस समद और राजमहल निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक मनोज कुमार की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की गई थी।

          उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम साहिबगंज में फील्ड जांच, खदानों का निरीक्षण और खनन एवं वन विभाग से दस्तावेज जुटाने में लगी है।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अवैध खनन, टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने और मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही है। ईडी ने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी ने अभिषेक प्रसाद को एक अगस्त को पूछताछ के लिए रांची के हिनू स्थित कार्यालय बुलाया है।

          मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की रिमांड अवधि छह दिन बढ़ी

          मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने रिमांड अवधि खत्म होने पर मंगलवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया। ईडी ने पंकज मिश्रा से पूछताछ के लिए आठ दिन की रिमांड मांगी। इसके बाद अदालत ने छह दिनों की रिमांड की अनुमति दी। ईडी ने अदालत को बताया कि साहिबगंज में छापेमारी चल रही है। वहां से कुछ जानकारी मिल रही है। उस संबंध में पूछताछ करनी है। इसलिए रिमांड दिया जाये। इससे पहले ईडी ने पंकज मिश्रा को छह दिनों के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया गया।

          उल्लेखनीय है कि अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये जमा थे, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है। इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई दस्तावेज और 5.34 करोड़ नकद जब्त किये गये थे। तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने साइट से अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच स्टोन क्रशर, पांच अवैध बंदूक और कारतूस भी जब्त किये थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ईडी जहाज प्रेस सलाहकार रांची न्यूज समन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.