Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 14:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कैश कांड मामले में ईडी ने की कांग्रेस के विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से लम्बी पूछताछ
          Headline

          कैश कांड मामले में ईडी ने की कांग्रेस के विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से लम्बी पूछताछ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 24, 2022Updated:December 25, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। ईडी के रांची मुख्यालय में शनिवार को कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह से कैश कांड को लेकर अधिकारियों ने लम्बी पुछ ताछ की । विधायक से लगभग 10 घंटे तक ईडी ने पूछताछ की। सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक ईडी ने विधायक से पूछताछ की। ईडी अनूप से यह जानना चाह रही थी की कांग्रेस के तीन विधायक जो बंगाल में भारी नकदी के साथ गिरफ्तार हुए थे उनमें अनूप सिंह क्या साथ थे । विधायक के साथ अनूप असम गये थे । उन्हे कैसे कब और कहां प्रलोभन दिया गया था । उन्हे क्या प्रलोभन की राशि प्राप्त हुआ था ,कितनी राशि कब कब किसने दिया । अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने विधायक से पूछा कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए उन्हें किसने 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। उनसे पूछा गया कि क्या यह पेशकश फोन पर की गई थी या किसी के आमने-सामने। क्या उन्हें कोई एडवांस राशि भी दी गई थी। उनसे कहा गया है कि अगर उनके पास कुछ भी उपलब्ध हो तो वे साक्ष्य साझा करें। ईडी ने बंगाल पुलिस के सामने उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर भी उनसे सवाल किये।अनूप पर लगातार सवालों का बौछार ईडी के द्वारा किया गया ।

          सूत्र का कहना है की अनूप ईडी के सवाल पर जो जबाब दिया उससे धबडाये नजर आ रहे थे ।अधिकांश सवाल पर अनूप शान्त हो रहे।उन्होने ईडी को यह बताने का प्रयास करते नजर आये की विधायक उन्हे यह ऑफर देकर प्रलोभन देने का प्रयास किया था । किसी पार्टी के किसी नेता ने सीधे उनसे यह ऑफर नही दिया था । ईडी ने अनूप से यह जानने का प्रयास किया की जब विधायक ने पहले ही यह ऑफर दिया था तो उन्होने एफआईआर उनकी गिरफ्तारी के बाद किस उद्देश्य को लेकर किया ,पहले प्राथमिकी क्यूं नही करायी। क्या कानून की नजर में बचने के लिए यह किया ।

          सूत्र का कहना है की अनूप अपने दिये जबाब में उलझ रहे थे। सूत्र का कहना है की ईडी के प्रश्न से अनूप हां या ना के रूप में जबाब दे रहे थे। ईडी ने उनके आय व्यय को लेकर भी प्रश्न किया । ईडी ने अनूप से यह जानने का प्रयास किया की अनूप कांग्रेस के तीनों विधायक जो बंगाल में गिरफ्तार हुए उनके विरूद्ध रांची मे जो एफआईआर उसका उद्देश्य क्या था । ईडी ने यह बार बार प्रश्न किया की सरकार के विरूद्ध साजिश रचने बाले विधायक के साथ उनका सम्बन्ध कैसा है। क्या उन्होने जीरो एफआईआर किसी के कहने पर किया था या खुद अपनी समझ पर किया था।

          सूत्र का कहना है की ईडी पुनः अनूप से इस सम्बन्ध में पूछ ताछ कर सकती है। मालूम हो की झारखंड में सरकार को गिराने की साजिश से जुड़े मामले में बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायक फुरकान अंसारी,राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को 48 लाख रूपये के साथ गिरफ्तारी के बाद एक दिन बाद विधायक अनूप सिंह के द्वारा स्थानीय अरगोड़ा थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और यह कहा गया था की तीनो विधायक के द्वारा उन्हे भी प्रलोभन और दबाव दिया जा रहा था । ईडी के द्वारा इस प्रकरण में संज्ञान लेने के उपरांत 16 दिसंबर को समन जारी किया गया था ।

          ईडी आज अनूप से इसी मामले में उन्हे पुछ ताछ के लिए ईडी मुख्यालय बुलाई थी ।इस प्रकरण में अनूप का नाम जमकर आया था चर्चा यह था की अनूप इस कांड के किंगपीन थे। ईडी मुख्यालय जाते समय अनूप विचलित नजर आ रहे थे ।ईडी मुख्यालय में सुरक्षा के प्रबंध थे।अनूप अपनी गाड़ी से ईडी मुख्यालय तक गये परन्तु मुख्यालय से पहले गाड़ी से उतर कर पैदल कार्यालय में अकेले प्रवेश किया ।उनके समर्थक मुख्यालय के बाहर दिन भर खड़े देखे गये ।सूत्र का कहना है की ईडी ने अनूप सिंह से आय व्यय के साथ साथ चल अचल की सम्पति का ब्यौरा मांगा है। सूत्र का कहना है की ईडी अनूप से पुनः पूछताछ कर सकती है।

          ईडी कैशकांड पुछताछ रांची न्यूज विधायक अनूप सिंह
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          September 11, 2026

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          September 11, 2026

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          JSSC CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो युवकों को लिया हिरासत में, रांची लेती गई टीम

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.