Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 04:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ईडी ने जेल अधीक्षक से की पुछताछ , रिम्स कैदी वार्ड में पंकज को मोबाईल और वीवीआईपी सुविधा कैसे मिली?
          Headline

          ईडी ने जेल अधीक्षक से की पुछताछ , रिम्स कैदी वार्ड में पंकज को मोबाईल और वीवीआईपी सुविधा कैसे मिली?

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 5, 2022Updated:December 5, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। ईडी के नोटिस पर आज सोमवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर ईडी मुख्यालय पहुंचे। ईडी के अधिकारी जेल अधीक्षक से पंकज की बिमारी और रिम्स कैदी वार्ड मे जेल नियम के विरूद्ध उन्हे दिए गये सुविधा के साथ साथ मोबाईल सेवा उपलब्ध कराने के सम्बंध में घंटो पुछ ताछ की । सूत्रों  ने बताया है की जेल अधीक्षक ने रिम्स में पंकज मिश्रा को दिए गए वीवीआई पी सुविधा और मोबाईल उपलब्धता पर अपनी अनभिज्ञता प्रगट की है। सूत्र ने बताया की जेल अधीक्षक ने बताया की जेल से जब कोई कैदी को रिम्स लाया जाता है तो कैदी की सुरक्षा और रिम्स में सुरक्षा की चौकसी स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा किया जाता है । जेल अधीक्षक ने रिम्स प्रशासन द्वारा चिकित्सा से जुड़े जो पेपर दिया है उसे  ईडी को सौंप दिया है।

          मालूम हो की संथाल परगना क्षेत्र में एक हजार करोड़ के अवैध माइनिंग के आरोप मे ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य मन्त्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र गिरफ्तारी  के बाद रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा गृह भेजे गए थे इसी क्रम में वो बिमार हुए और जेल प्रशासन ने उन्हे ईलाज के लिए रिम्स मे भर्ती कराया था । जैसा की बताया गया है ,पंकज एक ड्रग ऐडिक्ट के मरीज है। रिम्स कैदी वार्ड मे बंद होने के बाद भी पंकज मिश्रा को चिकित्सा से अधिक हर सुख सुविधा का ख्याल रखा गया ।पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन की चौकसी के बाद भी पंकज को मोबाईल समेत सुविधा प्रदान की गई। जेल में बंद अवधि मे पंकज ने संथाल के दो जिलाधिकारी और पुलिस के शीर्ष अधिकारी से लगातार वार्ता की, उन्हे दिशा निर्देश दिया ।

          ईडी ने इस अनियमितता पर रिम्स के कैदी वार्ड में औचक छापामार कर पंकज को मोबाईल से बात करते पकड़ा था ।उनकी सेवा मे लगे उनके चालक और एक व्यक्ति को भी पकड़ा था । इस नियम विरुद्ध कार्य को लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को नोटिस जारी कर ईडी मुख्यालय रांची बुलाया गया था। ईडी जेल अधीक्षक से यह जानना चाह रही थी  की पंकज को रिम्स कैदी वार्ड मे हर सुख सुविधा के साथ मोबाईल से वार्ता करने की छूट किसके आदेश पर दिया गया । रिम्स में पंकज की किस बिमारी की चिकित्सा की जा रही है । रिम्स से जब उसे वापस जेल वापस करने का आदेश दिया जा चुका है तब जेल प्रशासन उसे क्यो नही अब तक लायी।

          ईडी ने पंकज के बिमारी सम्बन्धी सभी पेपर रिम्स से प्राप्त कर ली है । चिकित्सक ने पंकज मिश्रा को कांके के मानसिक आरोग्य शाला के नशा मुक्ति केन्द्र रेफर किया था परन्तु तब पंकज ने वहां जाने से साफ इंकार कर दिया था । आज रिम्स से पंकज मिश्रा को सुरक्षा टीम के साथ राजधानी के कांके स्थित सीआईपी के नशा मुक्ति केन्द्र लाया गया  । जहां सीआईपी के डॉक्टरों ने उनकी जांच की ,सूत्र ने बताया की चिकित्सको ने उन्हे ड्रग्स लेने का आदि बताया । सूत्र का कहना है की रिम्स मे पंकज की सुरक्षा लापरवाही पर रांची पुलिस की परेशानी बढ सकती है। ईडी रांची पुलिस से पुछ ताछ कर सकती है। इधर बरहरवा थाना के एएसआई सैफुद्दीन से ईडी पुछ ताछ कर रही है। एएसआई ने ही पंकज मिश्रा के सम्बन्ध मे निर्दोष का प्रमाण दिया था ।
          [

          पंकज मिश्रा को सीआईपी में किया गया शिफ्ट, नशा मुक्ति केन्द्र मे होगा इलाज

          संथाल परगना में अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोपी मुख्य मन्त्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का इलाज अब कांके स्थित सीआईपी के नशा मुक्ति केन्द्र में होगा। उन्हें आज रिम्स रांची से सीआईपी में शिफ्ट कर दिया गया है। सीआईपी के निदेशक डॉ.वासुदेव दास और उनकी टीम जांच की और कहा कि पंकज मिश्रा फिलहाल इमरजेंसी मे भर्ती रहेंगे। प्रारंभिक जांच के बाद ही बताया जाएगा की उनका इलाज नशा मुक्ति केंद्र में होगा या नहीं। मालूम हो कि पंकज मिश्रा फोर्टविन नाम नशीली दवा लेने के आदी है। जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खास करके उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों को परेशानी हो रही है जिसके बाद मेडिकल बोर्ड ने यह निर्णय लिया है । मालूम हो की रिम्स से उन्हे पहले भी सीआईपी रेफर किया गया था तब उन्होने सी आईपी मे भर्ती होने से साफ इन्कार कर दिया था। रिम्स प्रशासन ने इसकी सुचना केंद्रीय कारा के अधीक्षक को लिखित तौर पर दे दी थी।

          ईडी जेल अधीक्षक पंकज मिश्रा मोबाइल रांची न्यूज रिम्स वीवीआईपी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          October 25, 2026

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          October 25, 2026

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          October 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          पलामू में गीता देवी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील

          इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; सुपौल में शादी के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.