Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 12 October 2026 || 20:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चाईबासा में दो बहनों की कुल्हाड़ी से ह/त्या कर थाने पहुॅच भाई ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          चाईबासा में दो बहनों की कुल्हाड़ी से ह/त्या कर थाने पहुॅच भाई ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी

          जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बावैदा गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित स्वरूप टुडू उर्फ चिंटू सोमवार सुबह धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 12, 2026Updated:October 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chaibasa News:  जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बावैदा गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित स्वरूप टुडू उर्फ चिंटू सोमवार सुबह धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।

          बीमार भाई की देखभाल करने पहुंची थीं बहनें

          जानकारी के अनुसार, स्वरूप टुडू अपने घर में अकेला रहता था और कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी में सुधार नहीं होने पर उसने रविवार रात घाटशिला के चुनूडीह से एक ओझा को बुलाया था। इसी दौरान उसकी बड़ी बहनें दुलारी सोरेन (55) और लक्ष्मी मंडी (50) भी भाई के घर पहुंचीं। दोनों बहनें उसकी देखभाल करने और घर की साफ-सफाई के लिए आई थीं। रविवार रात घर में पूजा का आयोजन भी किया गया था। इसमें लक्ष्मी मंडी के पति सूरजु मांडी को भी बुलाया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

          सोते समय कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

          आरोप है कि देर रात जब दोनों बहनें सो रही थीं, तभी स्वरूप टुडू ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। लक्ष्मी मंडी बासाझोर की रहने वाली थीं, जबकि दुलारी सोरेन घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के चढ़ईगोड़ा गांव में रहती थीं।

          घटना की जानकारी मिलने के बाद धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

          हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

          प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे ओझा-गुनी से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

          परिवार में दो भाई और तीन बहनें थीं। आरोपित के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि तीसरी बहन की शादी गांव में ही हुई है। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही इस दोहरे हत्याकांड की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

          Brother Kills Two Sisters Dhalbhumgarh Crime News East Singhbhum Double Murder धालभूमगढ़ हत्याकांड पूर्वी सिंहभूम में दो बहनों की हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुपौल में ठेकेदार के घर 60 लाख की डकैती, परिवार को हथियार के बल पर बनाया बंधक

          October 12, 2026

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          October 11, 2026

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          October 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुपौल में ठेकेदार के घर 60 लाख की डकैती, परिवार को हथियार के बल पर बनाया बंधक

          चाईबासा में दो बहनों की कुल्हाड़ी से ह/त्या कर थाने पहुॅच भाई ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.