Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 19:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चिराग ने निकाला बिहार बचाओ मार्च, पुलिस ने समर्थकों पर किया लाठी चार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया
          Headline

          चिराग ने निकाला बिहार बचाओ मार्च, पुलिस ने समर्थकों पर किया लाठी चार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

          adminBy adminFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में लगातार गिरावट के विरोध में  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को गांधी मैदान के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमास्थल से राजभवन तक बिहार बचाओ मार्च निकाला। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

          लोजपा (रामविलास) पार्टी के समर्थकों के साथ चिराग राजभवन तक जाना चाहते थे। डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे और उनके कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे बेली रोड पर कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी। हड़ताली मोड़ के पास ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पटना के सचिवालय थाना में चिराग पासवान को दो घंटे करीब रखा गया, जिसके बाद उन्हें वहां से छोड़ दिया गया। इसके बाद चिराग पासवान राजभवन राज्यपाल से मिलने गए। सचिवालय थाना में उनसे मिलने के लिए मां रीना पासवान भी पहुंची। रीना पासवान ने कहा कि सरकार विरोधियों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

          मार्च के दौरान हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए 20 से अधिक राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति को नाजुक होता देख पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। पटना के बेली रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।

          प्रदर्शन के बाद चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जितनी पुलिस आज मुझे रोकने के लिए लगाई गई थी इतनी पुलिस हमेशा रहती तो बिहार में अपराध पर लगाम लग जाता। हम कोई आतंकवादी नहीं है कि हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से राज्यपाल से मिलने जा रहे थे। चिराग पासवान ने साफ कहा कि मैं शेर का बेटा हूं डरता किसी से नहीं हूं लेकिन कानून का पालन करता हूं। इसलिए हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करते हुए शांतिपूर्ण जा रहा था लेकिन हमें राज्यपाल से मिलने नहीं दिया गया। रोका गया यह सरासर गलत है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चिराग पासवान पटना न्यूज बिहार बचाओ मार्च लाठी चार्ज लोजपा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.