WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
New Delhi:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को तत्काल हिरासत में ले लिया है। यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर के जन सेवा केंद्र में घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपित व्यक्ति जन सुनवाई के दौरान अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा। इसी दौरान उसने अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया और सिविल लाइंस थाने ले जाया गया।
इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

