Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 02:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dumka: हेमंत सोरेन ने सीएम रहते राज्य की जनता के स्वाभिमान से खेलने का काम किया : रक्षा मंत्री राजनाथ
          Headline

          Dumka: हेमंत सोरेन ने सीएम रहते राज्य की जनता के स्वाभिमान से खेलने का काम किया : रक्षा मंत्री राजनाथ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 10, 2024Updated:May 10, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dumka:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी में दम नहीं है कि वो आरक्षण खत्म कर दे। राजनाथ सिंह शुक्रवार को दुमका के यज्ञ मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
          राजनाथ ने पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी का सपना भारत की गरीबी मिटाने का है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई व्यक्ति यहां मौजूद होगा जिसे पांच किलो अनाज नहीं मिलता है। साथ ही कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान तक ले कर गई है।

          राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों ने जेल की हवा खाई है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा के ऊपर आरक्षण खत्म करने का झूठा आरोप लगाता है लेकिन मैं कहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देंगे। रक्षा मंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता है।

          राजनाथ ने कहा कि झारखंड की जनता गरीब जरूर हो सकती है लेकिन उसके साथ स्वाभिमानी भी है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री 24 घंटे तक गायब हो गए थे। मैं भी यूपी का मुख्यमंत्री रहा लेकिन ऐसा कभी नहीं किया। साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन ने सीएम रहते राज्य की जनता के स्वाभिमान से खेलने का काम किया है। इसका सबक सिखाना है। स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का बदला सीता सोरेन के पक्ष में वोट कर जीताना है। वोट की चोट से झामुमो सरकार को सबक सिखाना है।

           इससे पहले समाहरणालय परिसर कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जिला निर्वाची पदाधिकारी ए दोड्डे के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सीता सोरेन ने झामुमो सरकार को पूरी तरह विफल बताया। सीता सोरेन ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी की किल्लत से त्राहिमाम कर रहे हैं। राज्य में नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। टंकी है, नल है लेकिन पानी नहीं है। इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है। राज्य में केवल भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। राज्य के मंत्री एवं सांसद के घरों से छापेमारी के दौरान करोड़ों नकदी मिलना इसका प्रमाण है। राज्य और देश का विकास केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में हो सकता है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, सारठ विधायक रणधीर सिंह एवं राकेश चौधरी मौजूद रहे।

          पूर्व में सीता सोरेन झामुमो में थीं और जामा से विधायक थीं। लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान ही उन्होंने झामुमो और सोरेन परिवार पर उपेक्षा का आरोप लगाया औरे भाजपा में शामिल हो गईं। इसके बाद भाजपा ने दुमका सीट से तय प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुनील सोरेन को किनारे कर सीता को टिकट दे दिया। उनके सामने इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन खड़े हैं।

          Defense Minister Rajnath Singh Reservation Sita Soren
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.