Sunday, 12 May 2024 || 09:57

Dumka: पति के साथ भारत भ्रमण पर निकली विदेशी महिला पर्यटक के साथ झारखंड के दुमका में दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना हंसडीहा थाना के क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप की है। घटना शुक्रवार रात की बतायी गई है। महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में  भर्ती कराया गया है। जिले के एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार देर रात से हंसडीहा थाना में कैम्प कर मामले की तहकीकात में जुटे है। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की एक टीम को भी बुलाया गया है।  पीड़ित विदेशी महिला की उम्र 30 साल बतायी गई है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार स्पेन की रहनेवाली महिला पर्यटक अपने पति के साथ अलग-अलग बाइक से भारत भ्रमण पर निकली थी। इस क्रम में शुक्रवार की रात भागलपुर जाने के दौरान हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट  के समीप टेंट लगाकर सो गए थे। रात करीब 9 बजे 6-7 की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर टेंट से महिला को अपने कब्जे में लेकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद सभी भाग गए। महिला रोते हुए टेंट पहुंची और पति को आपबीती सुनाई।जानकारी अनुसार अपराधियों ने महिला के साथ मारपीट भी की है। महिला के कई सामान को भी लूट लिया है।

 

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर  हंसडीहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुत्रों के अनुसार घटना को हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के युवकों ने  अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार घटना के बाद पीड़ित महिला ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कुरमाहाट चौक के समीप खड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।पीड़ित महिला व उसके पति को हिंदी  बोलेने में परेशानी  आने के कारण मोबाइल के जरिए गूगल ट्रांसलेट के सहारे  घटना के बारे में बताया।  जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु किया तो  समीप के ही अरहर के खेत मे महिला के  पकड़े पाए गए।  जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया मेडिकल जांच में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई। एसपी खेरवार ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाकी आरोपितों को दबोचने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने क्षोभ व्यक्त करते हुए चंपाई सोरेन सरकार एवं प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version