Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 13:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण की आशंका से हंगामा, हिंदूवादी संगठनों ने पकड़े तीन युवक, जीआरपी कर रही पूछताछ
          Headline

          नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण की आशंका से हंगामा, हिंदूवादी संगठनों ने पकड़े तीन युवक, जीआरपी कर रही पूछताछ

          today post liveBy today post liveSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:-  टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण के उद्देश्य से ले जाने की आशंका सामने आई। जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो युवक मौके से भागने में सफल रहे।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साउथ बिहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक हिंदूवादी नेता को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत स्थानीय नेताओं को सूचना दी। सूचना मिलते ही संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे और लड़कियों को रोका गया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को करनडीह इलाके में ले जाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की योजना बनाई गई थी।

          इस दौरान तीन फादर भी थाने पहुंचे और पकड़े गए युवकों व लड़कियों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। लेकिन हिंदूवादी संगठनों के कड़े विरोध और मौके पर मौजूद भीड़ के आक्रोश को देखते हुए उन्हें लौटना पड़ा।

          घटना की खबर फैलते ही टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्थिति को संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों और नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

          अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही, धर्मांतरण से जुड़े आरोपों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर रही है।

          इस घटना ने एक बार फिर राज्य में धर्मांतरण के मुद्दे को गरमा दिया है। स्टेशन पर हुई हलचल के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जीआरपी पूछताछ धर्मांतरण टाटानगर धर्मांतरण घटना टाटानगर रेलवे स्टेशन हंगामा नाबालिग लड़कियां धर्मांतरण साउथ बिहार एक्सप्रेस विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.