Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 06:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अंधविश्वास में बेटे-पोते ने रची दादा की हत्या की साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर कराई थी वारदात; चार गिरफ्तार
    Headline

    अंधविश्वास में बेटे-पोते ने रची दादा की हत्या की साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर कराई थी वारदात; चार गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     Palamu News:– थाना क्षेत्र के नावाडीह-तेनार निवासी पच्चू मोची (65) की नृशंस हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात के पीछे मृतक के अपने ही बेटे और पोते का हाथ निकला। अंधविश्वास के चलते दादा को “अपशकुन का कारण” मानते हुए 40 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या कराई गई थी। पुलिस ने बेटे-पोते समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं।

    उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर को पच्चू मोची मवेशी चराने के लिए घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर डबरा जंगल गए थे। दो दिन बाद 24 दिसंबर को जंगल से उनका शव बरामद हुआ था। गला रेतकर की गई इस हत्या के मामले में परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई थी, जिसके बाद क्षेत्रीय चौकीदार रविंद्र पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

    सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि पच्चू मोची ओझा-गुणी (भगत) का काम करते थे। तीन माह पहले उनके 4500 रुपये गायब हो गए थे, जिसके गुस्से में उन्होंने घर के देवता को कबाड़ में फेंक दिया था। इसके बाद परिवार में लगातार बीमारियां और कुछ मौतें होने लगीं, जिनका दोष मृतक पर मढ़ा गया। इसी अंधविश्वास के चलते बेटे बबलू मोची और पोते धन्नजय रविदास ने उनकी हत्या की साजिश रची।

    बबलू मोची बाहर मजदूरी करता था। उसने फोन-पे के माध्यम से 7 हजार रुपये धन्नजय को भेजे। धन्नजय ने इसमें 3 हजार रुपये जोड़कर अपने साले सतेंद्र मोची को दिए। सतेंद्र ने आगे मुनेश्वर कुमार रवि से संपर्क कर अनिल मोची के खाते में 9 हजार रुपये जमा कराए। हत्या की कुल सुपारी 40 हजार रुपये तय हुई थी, जिसमें 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

    घटना से एक दिन पहले मुनेश्वर, अनिल मोची और एक अन्य व्यक्ति धन्नजय के घर आए और रात भर रुके। अगले दिन जब पच्चू मोची मवेशियों को लेकर घर से निकले, तो तीनों उनके पीछे-पीछे डबरा जंगल पहुंचे और अकेला पाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद सतबरवा पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल चाकू के साथ वीडियो भी बनाया गया, जो पुलिस को आरोपितों के मोबाइल से मिला है।

    पुलिस ने खून लगे चाकू, कपड़े और अन्य सामग्री बरामद कर ली है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सतेंद्र कुमार (32) निवासी गवही, मनातू और मुनेश्वर कुमार (20) निवासी थाई गांव, हेरहंज शामिल हैं। दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    इस कार्रवाई में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, पु.अ.नि. विक्रमशील, राजू मांझी, स.अ.नि. अजय कुमार समेत पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.