Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 18 May 2025 || 15:36
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»देश के उत्तर-पश्चिम भाग में बर्फबारी से बिहार में ठिठुरन बढ़ी, विद्यालय के समय में हुआ बदलाव 
    Headline

    देश के उत्तर-पश्चिम भाग में बर्फबारी से बिहार में ठिठुरन बढ़ी, विद्यालय के समय में हुआ बदलाव 

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:  देश के उत्तर में बर्फबारी का असर अब पूरे बिहार में भी दिखने लगा है। पटना मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पटना में ठंड की वजह से जिलाधिकारी डॉ. चंद्र शेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद संचालित करने का निर्देश दिया है। उनकी ओर से जारी लेटर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही स्कूल संचालित किया जा सकेगा।

    पटना डीएम का यह आदेश 6 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े, पटना डीएम ने उसी को देखते हुए यह आदेश दिया है। डीएम ने सभी एसडीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश अनुपालन करने का निर्देश भी जारी किया है। पूरे बिहार में पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ी है। तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आई है। बर्फीली हवा के कारण पटना का भी तापमान गिरा है। पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी के बाद मौसम में सुधार हो सकता है।

    नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। बुधवार को जहां इस सीजन की सबसे अधिक ठंड पड़ी। आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। पछुआ हवा के कारण राज्य के ज्यादातर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन 4-5 डिग्री का ही अंतर रह गया है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तेज गिरावट से पटना में भीषण ठंड पड़ रही है। फिलहाल बिहार में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Minimum temperature drop Snowfall in the north of the country Temperature drop
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी भीषण आग,महिला बच्चे सहित 17 लोगों की मौत,प्रधानमंत्री ने जताया दुख आर्थिक मदद की घोषणा

    May 18, 2025

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    May 18, 2025

    रामगढ़वा में पुलिस ने कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां को किया बरामद,सात कार्टून में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल जब्त

    May 18, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी भीषण आग,महिला बच्चे सहित 17 लोगों की मौत,प्रधानमंत्री ने जताया दुख आर्थिक मदद की घोषणा

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    रामगढ़वा में पुलिस ने कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां को किया बरामद,सात कार्टून में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल जब्त

    बारात से वापस जा रही वाहन नवादा में पेड़ से टकराई ,तीन की मौत,दो घायल

    आईपीएल 2025: बेंगलुरु-कोलकाता मुकाबला बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई केकेआर

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.