नवादा। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। शराबी पति अक्सर नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था , जिससे वह काफी तंग आ चुकी थी।वही ग्रामीणों ने पत्नी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इसका प्रभाव अन्य शराबियों पर भी पड़ेगा।
रजौली थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि रविवार को महसई मोहल्ला निवासी शराबी पति अशोक चौधरी रविवार को भी अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ वाद-विवाद कर मारपीट करना शुरू किया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नशे की हालत में अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल टेस्ट कराया। टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद शराबी पति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।


