Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, 15वीं राष्ट्रपति चुनीं गईं मुर्मू
    Headline

    द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, 15वीं राष्ट्रपति चुनीं गईं मुर्मू

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वे दूसरी महिला हैं। आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं प्रतिद्वंदी रहे यशवंत सिन्हा ने भी ट्वीट कर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है।

    राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वैध मत थे जिनका मूल्य 8,38,839 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के कुल 2161 मत प्राप्त हुए। वहीं, सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के कुल 1058 मत प्राप्त हुए।

    राज्यसभा महासचिव ने बताया कि तीसरे चरण की मतगणना में कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्य के कुल 1333 वैध मत थे जिनका मूल्य 1,65,664 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 मत प्राप्त हुए और यशवंत सिन्हा को 521 मत मिले। इससे पहले,दूसरे चरण की मतगणना में पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई। जिसमें कुल 1138 वैध मत थे और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण की मतगणना में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 3,78,000 के महत्व के मत मिले हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा को 1,45,600 के महत्व के मत प्राप्त हुए हैं। पहले चरण में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद भवन में हुए मतदान के आंकड़े हैं।

    देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को तीन चरणों की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार रहीं मुर्मू को विजयी घोषित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने चाणक्यपुरी स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा-नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विजयी घोषित की गयी हैं। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    चुनाव दिल्ली न्यूज द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.