Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 20:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने को मजबूर नहीं करें : रविंद्र राय
          Headline

          भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने को मजबूर नहीं करें : रविंद्र राय

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक चुनाव परिणाम आने के बाद अहंकार में चूर हो गए हैं और लोकतंत्र को कलंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से खुशी के माहौल में दूसरे को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा इंतजार में थी यह थम जाएगा लेकिन लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा और उनके सहयोगी दलों के लोग प्रदेश में अलग-अलग जगह पर अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को बहुत ही सहज ढंग से लेती है। पार्टी की पांच निष्ठा है, उसमें दूसरी सबसे महत्वपूर्ण निष्ठा लोकतंत्र है। इसलिए जब झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आया था, तब सहज ढंग से उसे परिणाम को स्वीकार किया था। राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने अच्छे ढंग से चुनाव लड़ा। करीब 60 हजार से अधिक वोट भी प्राप्त किया। वहां कई मुस्लिम परिवार के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम किया झंडा बांधा। उनके घरों में हमले किए गए। उन्हें भयभीत करने का काम किया गया। अराजकता पैदा करने की कोशिश हर जगह हो रही है।

          कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बहरागोड़ा के नवनिर्वाचित विधायक समीर मोहंती का भतीजा राकेश मोहंती और उड़ीसा में रहने वाला उनका भांजा अविनाश पटनायक जगह-जगह पर अपने साथ आपराधिक तत्वों को लेकर उपद्रव करने का काम कर रहे हैं। मनोज पाल की टीवी को तोड़ दिया। उसके साथ मारपीट की गई। कई लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी। चाकुलिया के भाजपा कार्यकर्ता शंभू नाथ मल्लिक, मनोज अग्रवाल के घर में जाकर परिवार को अपमानित करने की कोशिश की गई। सुशील शर्मा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

          डॉ राय ने कहा कि सीता सोरेन चुनाव की गणना के बाद जब निकली तब उनके कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र शब्द का प्रयोग किया गया। जामताड़ा में उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का काम किया गया। चुनाव के समय भी उनके खिलाफ गंदे शब्दों का प्रयोग किया गया था। जामताड़ा में हिंदू समाज के परिवार की शादी हो रही थी, वहां जुलूस निकालने वाले मुसलमान लोगों ने शादी में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। वहां थानेदार को माफी मांगनी पड़ी। चाहे राजमहल हो, पाकुड़ हो, जामताड़ा हो या मधुपुर हो। जहां-जहां अल्पसंख्यक समाज की बहुलता है, वहां समाज में तनाव पैदा करने का काम वे कर रहे हैं।

          प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में कमजोर समझने की गुस्ताखी इंडी गठबंधन के लोग नहीं करें। भाजपा ने यहां सरकार भी चलाई है और विपक्ष की भूमिका भी निभाई है। शांति स्थापित करने का काम किया है। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों की संताल परगना में पुरानी आदत है। वह घरों में जाकर भयभीत करने की कोशिश करते हैं।

          उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी से मांग की कि चुनाव से जुड़े कोई भी मामले में प्रदेश में कहीं कोई घटना होती है तो उसे तुरंत नियंत्रित किया जाए। इस विषय पर कड़े निर्देश दिए जाने चाहिए अन्यथा अप्रिय घटनाएं होने की आशंका है। ऐसी घटनाओं पर नियंत्रित नहीं होने पर जनता मजबूर होकर सड़क पर उतरेगी। भाजपा यह नहीं चाहती है कि झारखंड में यह स्थिति उत्पन्न हो। कई बार झारखंड में सत्ता का परिवर्तन हुआ है लेकिन किसी को अपमानित, प्रताड़ित करने और मारपीट करना उचित नहीं है।

          bjp Election Results Jharkhand Mukti Morcha
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.