पटना।
राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने गोपालगंज के पांच रैलियों में नीतिश कुमार और अपने मामा बसपा उम्मीदवार साधू यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने जादवपुर हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में विकास के कई काम हुए, जो अब ठप पड़ गया है। उन्होंने राजद के शासन काल में किए गए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके काल में फुलवरिया रेलवे स्टेशन का निर्माण हुए। प्रखंड कार्यायल बने। स्कूल कॉलेज खोले गए। उन्होंने मामा साधू यादव का नाम लिए बगैर कहा कि दातुन तोड़ने के चक्कर में पेड़ मत उखाड़ लें। मालूम हो कि तेजस्वी के मामा साधू यादव गोपालगंज विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी है।


