Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 7 July 2026 || 04:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने की मुलाकात
          Headline

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने की मुलाकात

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 1, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          . खेल नीति के तहत स्कॉलरशिप और कैश अवार्ड से जोड़ेंगे

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मुलाकात की। सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबरतक आयोजित होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा को ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर श्री सुजीत मुंडा को क्रिकेट किट भी प्रदान किया।

          जमीन और घर देगी राज्य सरकार

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा को रांची में जमीन तथा उक्त जमीन पर घर देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने श्री सुजीत मुंडा से कहा कि राज्य सरकार आपके बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाएगी। आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। नई खेल पॉलिसी के तहत स्कॉलरशिप एवं कैश अवार्ड का प्रावधान है, इसका लाभ आपको मिले इस निमित्त निर्देश दे दिया गया है।

          इससे पहले बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा एवं उनकी पत्नी श्रीमती अनीता तिग्गा ने कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना कोई घर नही है वर्तमान में भी मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर क्षेत्र में रहकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव राज्य सरकार की ओर से मदद देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने खेल निदेशक को निर्देश दिया कि सुजीत मुंडा की आवश्यकताओं और समस्याओं के मद्देनजर नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को जो सुविधाएं दी जाती हैं वे सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करने के बाद सुजीत मुंडा काफी खुश दिखाई पड़े। मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद श्री सुजीत मुंडा ने कहा कि निश्चित तौर पर अब मैं ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। श्री सुजीत मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी काफी सकारात्मक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, खेल निदेशक  सरोजनी लकड़ा एवं दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा की धर्मपत्नी  अनीता तिग्गा उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          घर जमीन दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी मुख्यमंत्री रांची न्यूज स्कॉलरशिप एवं कैश अवार्ड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विदेश से लौटते ही पति बना कातिल, छह माह की बेटी के सामने पत्नी की ह/त्या

          July 6, 2026

          कुत्तों ने खोला हत्या का राज… , लापता विवाहिता का शव नदी में दफन मिला, पति समेत चार पर मामला दर्ज

          July 6, 2026

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          July 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          विदेश से लौटते ही पति बना कातिल, छह माह की बेटी के सामने पत्नी की ह/त्या

          कुत्तों ने खोला हत्या का राज… , लापता विवाहिता का शव नदी में दफन मिला, पति समेत चार पर मामला दर्ज

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार

          बिहारशरीफ में पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हादसे की कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.