Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 14:48
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»धनकुबेर निकले नवादा के रेंज अफसर, एसवीयू की रेड में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा
    Headline

    धनकुबेर निकले नवादा के रेंज अफसर, एसवीयू की रेड में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .आशियाना-दीघा रोड स्थित फ्लैट के अलावा पटना के तीन मंजिला मकान पर भी छापेमारी

    .1.30 करोड़ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, 6 साल से एक जगह जमे थे अखिलेश्वर

    . कैश और जेवरात के अलावा 12 बैंक अकाउंट, पोस्ट ऑफिस के 10 पासबुक एफडी के कागजात मिले

    पटना/नवादा। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की छापेमारी में नवादा के रेंज अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।  शुक्रवार को उनके पटना और नवादा स्थित ठिकानों की तलाशी में अबतक 34 लाख रुपये नगदी के अलावा 80 लाख के सोने-चांदी की ईट और जेवर मिले हैं। खुद और परिजनों के नाम पर करोड़ों के निवेश की भी जानकारी जांच अधिकारियों को लगी है, जिसका अभी आकलन किया जा रहा है।

    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन रेंज अधिकारी अखिलेश्व प्रसाद वर्तमान में नवादा में पदस्थापित हैं। एसवीयू को इनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी। छानबीन के दौरान मामला सत्य पाए जाने के बाद 1,30,56,968 रुपये आय से अधिक की संपत्ति का मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पटना स्थित विशेष निगरानी न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद आज छापेमारी की गई।

    एसवीयू के मुताबिक अखिलेश्वर प्रसाद ने पद का दुरूपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित प्रकाशदीप इंक्लेव के फ्लैट अलावा नवादा स्थित दफ्तर सह आवास की भी तलाशी ली गई। नवादा वाले घर से 29 लाख के करीब नगद राशि के अलावा सोने की कई ईंट मिली। वहीं बाकी के कैश और जेवरात आदि पटना वाले फ्लैट की तलाशी में बरामद किए गए। 12 बैंक अकाउंट के अलावा पोस्ट ऑफिस के 10 पासबुक और कई फिक्स डिपोजिट के कागजात मिले हैं।जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक रेंजर अखिलेश्वर प्रसाद की संपत्ति 10 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है। बड़ी संख्या में निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं, जिसका आकलन किया जा रहा है। जमीन-जायदाद में निवेश के साथ ही इन्होंने शेयर बाजार में भी भारी-भरकम निवेश कर रखा है। आशियाना-दीघा रोड स्थित फ्लैट के अलावा पटना में इनका तीन मंजिला मकान भी है।

    एसवीयू के मुताबिक अखिलेश्वर प्रसाद ने खुद और परिजनों के नाम पर करोड़ों का निवेश किया है। नवादा में रहते इन्होंने मोटी कमाई की और इसी दौरान ज्यादत्तर निवेश किए जाने के प्रमाण मिले हैं। संपत्ति से जुड़े ढेर सारे कागजात मिले हैं। एसवीयू को जानकारी मिली है कि अखिलेश्वर प्रसाद करीब 6 वर्षों से नवादा में ही पदस्थापित हैं। न सिर्फ नवादा के रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी उनके पास है, बल्कि इसके अलावा वह रजौली और एक अन्य जगह के भी चार्ज में हैं। एक जगह पर इतने लम्बे समय से उनकी तैनाती को लेकर जांच अधिकारी भी हैरत में हैं।

    रेंजर, अखिलेश्वर प्रसाद को धन-दौलत का शौक तो हैं ही पर सोना-चांदी से उनका कुछ ज्यादा ही लगाव है। पटना व नवादा स्थित घरों की तलाशी में सोने-चांदी की ईट के अलावा सोने की गिल्ली और आभूषण भी मिले हैं। जमीन-जायदाद और बैंक खातों के साथ फिक्स डिपोजिट में रखे रुपयों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। ईओयू को आशंका है दर्ज मुकदमें से कई गुणा ज्यादा संपत्ति इनके पास मिल सकती है। जांच बढ़ने के साथ उनकी संपत्ति को लेकर और भी खुलासे हो सकते हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आय से अधिक संपति एसवीयू पटना न्यूज रेंजर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.