Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद: बाघमारा में कोयला चोरों और सीआईएसएफ के बीच मुठभेड़, चार की मौत, 2 घायल
          Headline

          धनबाद: बाघमारा में कोयला चोरों और सीआईएसएफ के बीच मुठभेड़, चार की मौत, 2 घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 20, 2022Updated:November 20, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा डुमरा में शनिवार देररात सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ में  दोनों तरफ से गोलीबारी होने की घटना में छह युवक को गोली लगी है। जिसमें 4 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनो गंभीर घायलोंं  बादल रवानी और रमेश राम को रांची रेफर कर दिया गया है। चारो मृतक स्थानीय ग्रामीण इलाकों से बताये जा रहे हैं। चारो मृतक में से प्रितम चौहान, सहजादा अंसारी, अल्ताफ अंसारी, सूरज चौहान हैं।  घटना के बाद रविवार की सुबह पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुच रहे है। मृतक परिजन न्याय की गुहार लगा रहे है।

          बताया गया है कि देर रात हथियारों से लैस कोयला चोरों का गिरोह बाघमारा डुमरा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक दो के केकेसी मेन साइडिंग में प्रतिदिन की तरह कोयला चोरी करने की नीयत से पहुंचा था। उन्हें सीआईएसएफ ने चेतावनी दी। जवाब में कोयला चोरों ने सीआईएसएफ पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चार की गोली लगने से मौत हो गई और बादल रवानी और रमेश राम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआईएसएफ जवानों ने सभी को सुबह में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में धनबाद एसएसपी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

          वहीं घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ ने घेराबंदी कर रखी हैं।  फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जैसा की बताया गया है बाघमारा क्षेत्र मे कोयला तस्कर एक लम्बे समय से सक्रिय है पुरे क्षेत्र मे कोयला माफिया कम्पनी के समानान्तर अवैध माइनिंग करते रहे है । दिन रात उनका अवैध कारोबार चलता रहा है। शनिवार की मध्य रात्रि तस्कर सक्रिय थे।इस बात की भनक सी आई एस एफ को लगी । सुरक्षा बल के जवान उन्हे घेरे को पहुंचे थे इसी क्रम मे कोयला तस्कर जो अत्याधुनिक हथियार से लैस थे उन्होने जवान पर फायरिंग करना शुरू कर दिया । सी आई एस एफ के जवान ने भी मोर्चा सम्भाल कर उन पर जबाब कार्रवाई की ।दोनो ओर से लगभग दो सौ से ज्यादा गोली चली । घटना मे कोयला माफिया हल्का होने के कारण जान बचाकर रात के अन्धकार का फायदा उठा कर भाग निकले ।जवान के द्वारा सर्च अभियान में चार कोयला माफिया की लाश मिली और दो धायल पकडे गये ।दोनो धायल की रिम्स मे चिकित्सा की जा रही है।डाक्टर के अनुसार दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है ।कुछ भी नही कहा जा सकता।घटनास्थल पर कोयला तस्कर के द्वारा प्रयोग मे लाए गए हथियार मिलने की खबर है । इस सम्बन्ध मे अधिकारिक बयान नही दी गई है ।कुछ दो पहिया और चार पहिया वाहन भी मिला है।

          पुलिस मुख्यालय को घटना की पुरी जानकारी मिल चुकी है ।सघन छापामारी का निर्देश दिया गया है ।चर्चा है की एक खास राजनीतिक दल के दो सदस्य की गोली मारी मे मौत हुई है । खास राजनीतिक दल के सदस्यो द्वारा उस क्षेत्र मे अवैध माइनिंग की चर्चा होती रही है।जिला पुलिस प्रशासन इस बाबत मौन है ।यहां इस बात की चर्चा है की इस अभियान मे पुलिस को सुचना थी या नही ? ।पुलिस ने सी आई एस एफ को साथ दिया या नही ।सी आई एस एफ इस अभियान को अकेले कर रही थी ।बाघमारा मे इस मुठभेड पर लोग शान्त और भयाक्रांत है।

          इस बीच सीआईएसएफ ग्रामीणो के बवाल से बचने के लिये कोयला चोर शवो को मौके से हटवा दिए। वहीं मौके से खून के धब्बे हटाने का सीआईएसएफ द्वारा प्रयास किया गया। वही मीडिया द्वारा सीआईएसएफ अधिकारी से  सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों के कैमरा पर हाथ देने लगे साथ ही कैमरा छीनने का प्रयास किया।

          धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार पूरे चरम पर संचालित हो रहा है।पुलिस प्रशासन सीआईएसएफ बीसीसीएल प्रबंधन सभी मिलकर कोयला चोरी करवा रहे है। बीसीसीएल के माइंस से दिन रात बाइक से लेकर बड़े वाहनो से कोयला तस्करी की जा रही है।अवैध खनन के दौरान कई बार चाल धसँ जाने से मजदूरो की मौत हो चुकी है। वहीं बर्चस्व को लेकर हत्या भी हो चुकी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोयला चोर गोली धनबाद न्यूज मुठभेढ़ मौत सीआईएसएफ
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.