Jamshedpur: एसीबी की टीम ने मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स कार्यालय के हेड क्लर्क सुबोध कुमार सिंह को 20 हजार धूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरप्तारी गोलमुरी निवासी संजय सिंह की शिकायत पर की गई है। जानकारी अनुसार एसेसमेंट डिमांड नोटिस को मैनेज करने के नाम पर आरोपित बड़ा बाबू सुबोध कुमार सिंह पीड़ित से प्रतिवर्ष 20 हजार रूपए धूस की डिमांड की।
इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में कर दी। एसीबी ने मामले की जांच की जो सही पाया। इसके बाद योजना अनुसार पीडित ने जैसे ही बड़ा बाबू को घूस की रकम थमायी, वैसे ही आसपास फैली एसीबी की टीम ने आरोपित को घूस को रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम फिलहाल आरोपित से पूछताछ कर रही है।



