Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 02:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Deoghar : मंत्री मिथिलेश और दीपिका ने श्रावणी मेला 2024 का किया उद्घाटन,देवघर में बनेगा बाबा बैद्यनाथ कॉरिडोर : मिथलेश
          Headline

          Deoghar : मंत्री मिथिलेश और दीपिका ने श्रावणी मेला 2024 का किया उद्घाटन,देवघर में बनेगा बाबा बैद्यनाथ कॉरिडोर : मिथलेश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Deoghar :   गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संयुक्त रूप से राजकीय श्रावणी मेला 2024 का उद्घाटन किया। मिथलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य धार्मिक जगह की तरह बाबा बैद्यनाथ में भी कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है।

          मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पावन व पवित्र श्रावणी मेला का शुभारंभ आज से हो गया। झारखंड सरकार ने पर्यटन विभाग के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। सरकार चाहती है कि अन्य धार्मिक जगह की तरह बाबा बैद्यनाथ धाम में भी कॉरिडोर बने। इस दौरान उन्होंने देवघर वासियों से कॉरिडोर बनाने में सहयोग करने की अपील की है। कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

          उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझें। आइये कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने पुनीत कर्तव्य का पालन करें। देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी होने संभावना है। ऐसे में सभी मिलकर मेले का आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

          मंत्री दीपिका बोलीं- अच्छे से जलार्पण कर सकें, यही सभी का उद्देश्य

          मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला राज्य ही नहीं देश में एक विशिष्ठ पहचान रखती है। हम सभी का उद्देश्य है कि देवघर आने वाले कांवड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध हो साथ ही उनको सरलता पूर्वक जलार्पण करवाया जाये। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। दीपिका पांडे ने मेले में तैनात अफसर और जवानों को कांवड़ियों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।मौके पर विधायक नारायण दास ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेले में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले, ये हम सभी की कामना है।

          11 वैदिक पुरोहितों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की

          इससे पहले 11 वैदिक पुरोहितों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की। इसके बाद दुम्मा कांवड़िया पथ श्रावणी मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। डीसी विशाल सागर ने प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्म दर्शन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

          उल्लेखनीय है कि श्रावणी मेले की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगा। खास बात ये है कि इस बार के सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। ज्योतिष के दृष्टिकोण से यह काफी शुभ माना जाता है। देवघर में श्रावणी मेले को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को खुद पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

          स्पर्श-पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

          बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्पर्श-पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार से बाबा मंदिर में आम भक्तों के लिए स्पर्श पूजा बंद हो जाएगी और पूरे सावन भर बाबा मंदिर में कांवड़िये अरघा से जलार्पण करेंगे। मंदिर परिसर को फूलों से सजा दिया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है। बीमार, बुजुर्ग के लिए बाह्य जलार्पण की भी व्यवस्था की गयी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Babadham Deoghar Shravani Fair
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.