Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर बाबानगरी में 15 नो एंट्री जोन बनाए गए
    Headline

    Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर बाबानगरी में 15 नो एंट्री जोन बनाए गए

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Deoghar:  चार जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला के दौरान बाबानगरी में 15 नो एंट्री जाेन घोषित किये गये हैं। नो-एंट्री जोन में ऑटो व टोटो (ई-रिक्शा) को भी चलने नहीं दिया जायेगा। नो-एंट्री जोन में जिला प्रशासन द्वारा निर्गत पास वाले वाहन ही चल सकेंगे। वहीं बिना पास वाली गाड़ियों में इमरजेंसी सेवा वाले वाहन जैसे अग्निशमन, तेल टैंकर, पानी टैंकर, एंबुलेंस व पीसीआर आदि के चलने की अनुमति रहेगी। साथ ही, चिह्नित स्थलों के अलावे अन्यत्र पार्किंग करने पर गाड़ियों से फाइन भी वसूला जायेगा। इसके अलावे श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए चार वाहन पड़ाव बनाये गये हैं। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार असुविधा न हो इसके मद्देनजर शहर में 15 नो एंट्री जोन चिह्नित घोषित किया गया है।

    श्रद्धालुओं के बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध रहेगा। सभी गाड़ियों के लिए झरना चौक, मंदिर मोड़ से शहीद आश्रम रोड तक जाने के लिए वन-वे होगा। इस वन-वे का प्रयोग बसें नहीं करेंगी। बैजनाथपुर मोड़ की तरफ से आने वाली स्कूल बस, शव वाहन, एंबुलेंस, बाईक, रिक्शा, ठेला, सरकारी वाहनों को छोड़कर सभी गाड़ियां शहीद आश्रम से बायें मुड़कर कुंडा होते हुए आगे जायेगी। दुमका से देवघर आने वाली बस हिंडोलावरन से तपोवन होते हुए चरकीपहाड़ी से कुंडा मोड़ व बस स्टैंड जायेगी। गोड्डा से देवघर आने वाली बसें चौपा मोड़ से बायें मुड़कर हिंडोलावरन, चरकीपहाड़ी, कुंडा मोड़ होते हुए बस स्टैंड जायेंगीं। देवघर बस स्टैंड से खुलने वाली बसें गोड्डा-दुमका जाने के लिए कुंडा शहीद आश्रम रोड, बैजनाथपुर होते हुए जायेंगीं। गिरिडीह और जसीडीह जाने वाली बसें पुराना कुंडा थाना मोड़, कोरियासा बाइपास, परमेश्वर चौक होकर जायेंगी।गिरिडीह व जसीडीह द्वारा देवघर जाने वाली बसें रोहिणी मोड़, रोहिणी, परमेश्वर चौक, कोरियासा बाइपास, सारवां मोड़ होते हुए बस स्टैंड तक जायेंगीं।

    जसीडीह-देवघर रूट की ऑटो रिक्शा थाना मोड़ से अंदर जाकर नेताजी रोड साइबर थाना के आगे जायेंगी।साइबर थाना के आगे एलआइसी ऑफिस तक सड़क के किनारे बायीं ओर पार्क होगी व एलआइसी मोड़ से निकलकर जसीडीह तक जायेगी। मोहनपुर-देवघर रोड की ऑटो व मैक्सी अपने निर्धारित स्टैंड पानी टंकी के समीप व ट्रेकर स्टैंड से खुलकर मंदिर मोड़ होते मोहनपुर जायेगी। मोहनपुर से आने के क्रम में शहीद आश्रम मोड़ होते कुंडा होते हुए स्टैंड जायेगी।सारवां-देवघर रूट के ऑटो रिक्शा की पार्किंग सर्राफ स्कूल के दोनों तरफ होंगी, जो कुंडा होते हुए चलेंगी। जसीडीह से सभी ऑटो रिक्शा नये चिह्नित स्थल पर पार्क होगी।

    मालवाहक सभी ट्रक अपने-अपने नो-एंट्री प्वाइंट से रात 10:30 बजे के बाद शहर में प्रवेश करेगी। माल खाली कर उक्त सभी ट्रक सुबह सात बजे के पहले शहर से बाहर चले जायेंगे। ट्रेन रैक के ट्रक टावाघाट से बायें देवपुरा, रिखिया रोड, मोहनपुर, चौपा मोड़ होते हुए रात 10:30 बजे से सुबह सात बजे तक चलेंगे।

    स्थानीय बसों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पास निर्गत किया जायेगा, ताकि स्थानीय बसों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो। देवघर से दुमका-बासुकीनाथ जाने के रास्ते मंदिर मोड़ के समीप किसी भी प्रकार के वाहनों का पड़ाव पूर्णत: वर्जित रहेगा।हरिहरबाड़ी में कोई गाड़ी नहीं लगे, यह यातायात प्रभारी सुनिश्चित करेंगे।क्लब ग्राउंड में ऑटो रिक्शा का पड़ाव कराया जायेगा। इसके लिए वहां पुलिस की ड्यूटी रहेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एंट्री जोन देवघर देवघर न्यूज श्रद्धालु श्रावणी मेला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.