धनबाद।
हावड़ा कालका मेल का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस करने के निर्णय का स्वागत ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने की है। यूनियन के डी के पांडे, एक के दां,तपन विश्वास, आरके सिंह, परमेश्वर कुमार और विश्वजीत मुखर्जी ने बयान जारी कर कहा है कि नेताजी हर देशवासी के दिल में बसते हैं। यूनियन के प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हर नागरिक के दिल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अलग स्थान है। इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। धनबाद रेल मंडल के लिए खासकर यह क्षण गौरव पूर्ण है। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमो रेलवे स्टेशन से नेताजी की बहुत सारी यादें जुड़ी है। इसलिए देश के साथ गोमो रेल नगरी के लोग काफी खुशी और गौरव महसूस कर रहे हैं।

