Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 23:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Motihari: जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 29,प्रशासन ने किया 22 की पुष्टि
          Headline

          Motihari: जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 29,प्रशासन ने किया 22 की पुष्टि

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 16, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari: जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 29 मौत हो चुकी है।सभी मृतक जिले के सुगौली,पहाड़पुर, तुरकौलिया,रघुनाथपुर व हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले है।वही 15 व्यक्तियो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।जबकि 14 लोगो का इलाज निजी नर्सिग होम में चल रहा है।वही गंभीर स्थिति में चार लोगो रेफर किया गया है।

          देर शाम जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिकारिक बयान में 22 लोगो की मृत्यु होने की पुष्टि की गयी है। कहा गया है कि इसमे 06 व्यक्तियों का पोस्टमार्टम कराया गया है।जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है,कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है,साथ ही इन क्षेत्रो में माइकिंग के द्धारा लोगो जागरूक करते कहा जा रहा है,कि कोई भी संदिग्ध पदार्थ का सेवन न करे। शहर के सभी अस्पतालों में कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

          रविवार पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, जयंतकांत व जिलाधिकारी सौरव जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सभी पीड़ित क्षेत्रो व उन अस्पतालों का भ्रमण कर इलाजरत व्यक्तियों की स्थिति का जायजा लिया। मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है,कि इस कांड में कुल 05 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 24 घंटे के अन्दर कुल 70 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से उक्त थाना क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों में 25 शराब तस्कर शामिल है।इस दौरान 66 लीटर स्प्रीट भी बरामद किया गया है।इसके साथ एएलटीएफ के दो जमादार व नौ चौकीदार को निलंबित करते हुए प्रभावित क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है।

          शराबबंदी के नाम पर सत्ता संरक्षित नरसंहार करा रहे है नीतीश कुमार :विजय सिन्हा

          जहरीली शराब काण्ड में 29 लोगो की मौत सत्ता संरक्षित नरसंहार है। उक्त बातें रविवार मोतिहारी पहुंचे बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम के अंहकार से बिहार अंधकार में जा रहा है।शराबबंदी की समीक्षा करने बजाय अंहकार में डूबे सीएम और उनके लोग उजला जहर गांव गांव और स्कूल काॅलेजो में पहुंचवा रहे है।

          उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर शराबबंदी वाले राज्य में अब तक सौ से ज्यादा जहरीली शराब कांड कैसे हुआ।हजारो लोगो की मौत सैकड़ो अनाथ बच्चे विधवा माता बहनो का जिम्मेदार कौन है? उन्होने कहा कि एक ओर सीएम सदन में शराबबंदी का शपथ लेते और दिलाते है वही दूसरी ओर गोपालगंज और कुढनी में शराब कारोबारी और पीने वालो टिकट देते है। उन्होने कहा कि मोतिहारी में मरने वाले पिछड़े दलित और वंचित समाज के लोगो की मौत की जिम्मेदारी उनकी है।उन्होने कहा कि मरने वालो के शव को स्थानीय थानेदार व डीएसपी ने बिना पोस्टमार्टम के जबरन जलावाया।उन पर कारवाई होनी चाहिए। साथ ही इस कांड की न्यायिक या सीबीआई जांच होनी चाहिए।

          उन्होने कहा छपरा मुजफ्फरपुर,सीवान व गोपालगंज समेत सूबे के कई जिलो में पूर्व मे हुए जहरीली शराब कांड के बाद से ही मै शराबबंदी की समीक्षा इसकी न्यायिक जांच की मांग कर रहा हूं,लेकिन अहंकार में मदमस्त सीएम इसे अनसुना कर रहे है।इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित क्षेत्रों का भम्रण कर वहां स्थानीय लोगो से जानकारी लिया तत्पश्चात पीड़ितो का हाल जानने मोतिहारी सदर अस्पताल भी पहुंचे।

          पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि अगामी 18 अप्रैल को मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना देगे।मौके पर पूर्व मंत्री रामसूरत राय,विधायक सुनीलमणि तिवारी,श्यामबाबू यादव जिलाअध्यक्ष प्रकाश अस्थाना सहित अन्य विधायक व भाजपा नेता मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कारोबारी गिरफ्तार जहरीली शराब नेता प्रतिपक्ष मोतिहारी न्यूज मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.