Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 18:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ईंट-भट्ठे से संदिग्ध हालात में मां और दो बेटों के शव बरामद हत्या की आशंका
          Headline

          ईंट-भट्ठे से संदिग्ध हालात में मां और दो बेटों के शव बरामद हत्या की आशंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          साहिबगंज। जीरवा बाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मदन साही गांव के गंगा किनारे स्थित ईंट-भट्ठे से बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मां और दो बेटों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि तीनों लोगों की हत्या की गई है। मृतकों में मोहम्मद कद्र उद्दीन की पत्नी शकीला बीबी (50), पुत्र मोहम्मद अली शेर (25) एवं पुत्र मोहम्मद गुलशेर (22) शामिल है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों शव को रास्ते में रखकर राष्ट्रीय उच्च 80 पर जाम लगा दिया। विरोध में टायर जलाए गए। नारेबाजी की गई। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।पुलिस के अनुसार मदन साही गांव से सटे गंगा किनारे गांव के मोहम्मद कदरुद्दीन ईंट-भट्टा लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। ईट भट्टे की मजदूरी में उनके दोनों बच्चे एवं पत्नी भी सहयोग करते थे। मंगलवार की रात लगभग दो बजे मौसम में बदलाव  के बाद बारिश की आशंका को देखते हुए  पत्नी दोनों पुत्रों  को लेकर ईंट भट्ठे पर पहुंची।

          यह तीनों लोग भट्ठे पर ईंट को बारिश से बचाने के लिए गए हुए थे। तीनों सुबह तक नहीं लौटे। मोहम्मद कदरुद्दीन इन्हें खोजने के लिए गया तो तीनों के शव मिले। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों के शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसा लगता है कि गला दबाकर तथा पीट-पीटकर हत्या की गई है।

          स्थानीय लोगों के अनुसार रात में गंगा किनारे रंगदारी मांगने के लिए 10 से 12 की संख्या में असामाजिक तत्व आए हुए थे। अज्ञात लोगों द्वारा रात में नाव चलाने वाले लोगों को भी पीटा गया है। जीरवा बाड़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी रंगदारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। घटना का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हत्या के कारण का पता भी नहीं चल पा रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ईंट-भट्ठे मां-बेटे शव साहेबगंज न्यूज हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          June 10, 2026

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          June 10, 2026

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.