रांची। नहाने के दौरान एक छात्र की धुर्वा डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। मृतक छात्र की पहचान पंडरा निवासी कुमार सानू(16) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर नगड़ी थाना की पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक डीएवी स्कूल, हेहल का दसवीं कक्षा का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार सानू शुक्रवार को अपने चार-पांच दोस्तों के साथ धुर्वा डैम नहाने गया था। इसी दौरान सानू गहरे पानी में चला गया और वह बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने वहां के स्थानीय लोगों को इसकी म सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।



