Monday, 20 May 2024 || 23:57

जहानाबाद। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लिकेज होने के कारण लगी आग में भाई-बहन की झुलसकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बीघा अलालपुर गांव की है।

जानकारी अनुसार अर्जुन मिस्त्री के परिजन द्वारा सुबह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक होने के कारण घर में आग लग गई। आग लगने के बाद घर के सदस्य जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण  दो मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ गए, जिससे दोनो की मौत हो गई। मृतक बच्चो में रानी कुमारी 6 वर्ष व ईशु कुमार 4 वर्ष के नाम शामिल है। जबकि बबीता देवी, संजय विश्वकर्मा, रवि उर्फ रोशन कुमार घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चूका था।

घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि सभी घायल व्यक्ति लगभग 90% जला हुआ है इसीलिए इसे पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है। जानकारी अनुसार गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण यह घटना घटी है। घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version