Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 05:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आयकर अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने बालू कारोबारी के घर से 25 लाख नगद सहित 10 लाख के जेवरात लूट हुए फरार
          Headline

          आयकर अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने बालू कारोबारी के घर से 25 लाख नगद सहित 10 लाख के जेवरात लूट हुए फरार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 31, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          लखीसराय। आयकर अधिकारी बनकर बालू कारोबारी के घर छापेमारी के बहाने पहुॅचें अपराधी 25 लाख नगद सहित 10 लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना  शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित जमुई मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में सोमवार दोपहर तीन बजे की है।  अपराधियों की संख्या 7 बतायी गई है। घटना के वक्त बालू कारोबारी घर से बाहर थें।

           जानकारी अनुसार बालू कारोबारी संजय कुमार सिंह के घर  स्कॉर्पियो बीआर 09 पीए 0918 नंबर की गाड़ी से दो महिला सहित सात की संख्या में बदमाश फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन पहुंचे। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने अपने आप को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए घर में मौजूद सभी सदस्यों का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उन्हें एक मरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर के सभी दरवाजे और खिड़की को बंद कर संजय सिंह की पत्नी से आलमीरा की चाबी मांगी। जिसके बाद आलमीरा खोल उसमें रखे 25 लाख रुपये नगद सहित दस लाख रुपये के जेवरात को अपने कब्जे में ले लिया। घर के अन्य जगहों की भी बदमाशों के ने तलाशी ली । जब सारे सामानों को लेकर बदमाश निकलने लगे तो संजय सिंह की पत्नी ने सामान ले जाने को लेकर सवाल पूछे , जिसपर अपराधियों ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताते हुए कार्यालय में आकर मिलने की बात कही। अपराधियों ने कहा कि सारे रुपये और सामानों की गिनती की जायेगी और उनके पति के इनकम से मिलान किया जायेगा।

          घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश आराम से पुन: स्कॉर्पियो में सवार हो निकल गये। बदमाशों के जाने के बाद सूचना मिलते ही जब संजय सिंह अपने घर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि घर में इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम आयी थी और घर से रुपये व जेवरात लेकर चले गये हैं। इनकम टैक्स ऑफिस बुलाया गया है। जिसके बाद जब संजय सिंह इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे तो वहां से इस तरह की किसी भी रेड के बारे में अनभिज्ञता जताये जाने पर वे सारा माजरा समझ गये और इसकी जानकारी उन्होंने कवैया थाना की पुलिस को दी।

          जानकारी मिलने के बाद कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच प्रारंभ कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संजय सिंह के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, उसमें स्पष्ट दिखा है कि एक स्कॉर्पियो बीआर 09 पीए 0918 से सभी बदमाश सूट बूट में उतरकर घर में प्रवेश कर रहे हैं तथा घटना को अंजाम देकर वापस निकल रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जेवरात नगद फर्जी आयकर अधिकारी बालू कारोबारी लखीसराय न्यूज स्कॉर्पियो
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.