Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 02:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार चुनाव में कांग्रेस फिर आजमाएगी पुराने चेहरे, सीईसी बैठक में बनी रणनीति,जीते हुए विधायकों को दोबारा टिकट, दो नामों पर संशय
    Headline

    बिहार चुनाव में कांग्रेस फिर आजमाएगी पुराने चेहरे, सीईसी बैठक में बनी रणनीति,जीते हुए विधायकों को दोबारा टिकट, दो नामों पर संशय

    today post liveBy today post liveOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति लगभग तय कर ली है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई, जिसमें आगामी चुनाव में अधिकांश पुराने चेहरों को दोबारा मौका देने का निर्णय लिया गया।

    बैठक की अध्यक्षता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने की, जबकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

    बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट देने पर सहमति बनी है। हालांकि, दो विधायकों के नामों पर पार्टी मंथन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ये दो नाम हैं — चेनारी के विधायक मुरारी गौतम और बिक्रम के विधायक सिद्धार्थ सिंह। बताया जा रहा है कि मुरारी गौतम ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है, जबकि सिद्धार्थ सिंह पिछले कुछ महीनों से राजग (एनडीए) खेमे के कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

    राजेश राम ने कहा कि जब तक महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-लेफ्ट) में सीट बंटवारे का फार्मूला तय नहीं हो जाता, तब तक उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 48 घंटों में सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला हो जाएगा।

    वहीं, कांग्रेस सांसद और सीईसी सदस्य मोहम्मद जावेद ने बताया कि बैठक में 25 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा चुकी है। पार्टी का फोकस इस बार पुराने कार्यकर्ताओं और जनाधार वाले नेताओं पर रहेगा।

    इस बैठक के साथ ही बिहार में कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है। पार्टी का लक्ष्य है कि इस बार गठबंधन के साथ मिलकर विधानसभा में मजबूत वापसी की जाए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कांग्रेस सीईसी बैठक बिहार कांग्रेस उम्मीदवार सूची बिहार चुनाव 2025 अपडेट मुरारी गौतम इस्तीफा सिद्धार्थ सिंह राजग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.