Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 21:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस : बाबूलाल
          Headline

          नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस : बाबूलाल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 16, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चोरी भी करती है फिर धरना प्रदर्शन के रूप में लूट को छिपाने के लिए सीनाजोरी भी करती है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को उचित कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी देश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन उन्हें जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है।बाबूलाल मरांडी बुधवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

          उन्होंने ने कहा नेशनल हेराल्ड को शुरू किया गया था। शुरुआत में इसके पांच हजार शेयर होल्डर्स थे। यानी नेशलन हेराल्ड कभी नेहरू खानदान की जागीर नहीं रहा। इसमें उस समय के बड़े-बड़े क्रांतिकारियों का भी सहयोग था।उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन आर्थिक विफलता के कारण 2008 में बंद हो गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रुपये की राशि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को दी, जो इस अखबार को प्रकाशित करती थी।

          उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है जिसे कई प्रकार की छूट मिलती है] लेकिन राजनीतिक पार्टी किसी निजी संस्था को पार्टी का फंड नहीं दे सकती। यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति को गांधी परिवार के हाथों में लाने के लिए एक कॉर्पोरेट साजिश रची। यंग इंडिया नाम की एक कंपनी बनाई गई जिसमें 38 प्रतिशत हिस्सा सोनिया गांधी का और 38 प्रतिशत राहुल गांधी का रखा गया। नौ करोड़ के इक्विटी शेयर इस कंपनी को ट्रांसफर किए गए। उन्होंने कहा कि शेयर के ट्रांसफर के बाद यंग इंडिया कंपनी के हाथ में नेशलन हेराल्ड की पूरी संपत्ति आ गई। इसमें दिल्ली में बहादुर शाह ज़फ़र पर एक संपत्ति, लखनऊ, मुंबई, भोपाल और पटना की हजारों- करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है।

          बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि यंग इंडिया फाउंडेशन चैरिटी के लिए बनाया गया था। लेकिन अबतक तक उससे क्या चैरिटी हुई इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।उन्हाेंने कहा कि ईडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोती लाल वोहरा से पूछताछ की। उसके बाद पवन बंसल से पूछताछ हुई। इसके बाद सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ की गई। पूरे मामले में जो 90 करोड़ रुपये लोन का बकाया था उसकी जगह 50 लाख देकर पूरा लोन राइट ऑफ करा लिया गया। यानी 50 लाख में हजारों करोड़ों की संपत्ति को अपने नाम करा लिया।

          उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड की हेमंत सरकार ने भी नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन देकर झारखंड के गरीबों के पैसे को खूब लुटवाया है। करोड़ों के विज्ञापन नेशनल हेराल्ड को हेमंत सरकार ने दिया है। उन्होंने मीडिया को 13 अगस्त 2023 और 21 जनवरी 2024 को झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री की फाेटाे सहित छपे विज्ञापन का उल्लेख किया और आग्रह किया कि मीडिया के लोग इसकी और तहकीकात करें। वह अखबार जो आज़ादी की लड़ाई में देश के सच्चे सिपाहियों की आवाज़ था उसे कांग्रेस ने अपने निजी व्यापार में बदल दिया और अपना एटीएम बना लिया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा इसकी कड़ी भर्त्सना करती है। बाबूलाल ने कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया और ईडी को धमकाने की भाषा काे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्हाेंने कहा कि यह देश की विधिक प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          congress party Ed Leader of Opposition Babulal Marandi National Herald Money Laundering
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.