Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सीएम हेमंत सोरेन ने स्थानीयता पर लड़ाई जारी रखने का किया ऐलान
    Headline

    सीएम हेमंत सोरेन ने स्थानीयता पर लड़ाई जारी रखने का किया ऐलान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    सरायकेला खरसांवा । खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार को सरायकेला पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया । अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य के आदिवासी-मूलवासियों का बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया।   इसके पूर्व  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरायकेला पहुंचने पर  पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया।

    स्थानीय भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में उपस्थित भारी जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता नीति को राज्य़पाल द्वारा वापस किये जाने पर कहा कि वे इससे घबराने वाले नहीं। यह लड़ाई जारी रहेगी और इसके लिए फिर प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके पीछे भाजपा की साजिश को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता, जिसने सरकार चुनी है, वह बेवकूफ नहीं है । वह अपना हक लेकर रहेगी। स्थानीयता नीति यहां के युवाओं के लिए बनी थी। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली या अंडमान नहीं, झारखंड है, यहां झारखंडियों की बात होगी। उन्होंने भाजपा को राज्य के विकास में बाधक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को ढाल बना कर भाजपा यहां के विकास में अवरोध खड़े कर रही है, जिसे जनता देख रही है।

    1932 का खतियान ही झारखंडी की पहचान होगा- चंपई

    सभा को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 1932 का खतियान ही झारखंडी की पहचान होगा। इस दौरान उन्होंने नारा दिया कि जो 1932 की बात करेगा वही गांव में प्रवेश करेगा । उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनाने के लिए सरायकेला-खरसावां के कई वीरों ने शहादत दी । पूर्वजों ने अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की थी। अंग्रेजों को तीर के नोक से जवाब दिया था। उन्होंने कहा शिबू सोरेन के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद झारखंड अलग राज्य बना। यहां के आदिवासियों ने अपने संघर्ष और बलिदान के बल पर अलग राज्य हासिल किया । अब उनके पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 1932 का खतियान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1932 का खतियान चाहिए तो संघर्ष करना ही होगा। उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य में 20 साल तक शासन किया, लेकिन राज्य में विकास नहीं के बराबर हुआ।

    जनता अब भाजपा की चाल समझ चुकी है- बन्ना

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खतियानी जोहर यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की चाल समझ चुकी है। झारखंड शहीदों की भूमि है ।यहां के लोग सच्चे सीधे-सादे हैं ।कैबिनेट की बैठक होती है तो भाजपा के पेट में दर्द होता है कि नया क्या निर्णय लेने वाले हैं । उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य बेहतर ढंग से आगे बढ़ रहा है ।वहीं खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करते हुए राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता नीति संबंधी विधेयक को राज्यपाल द्वारा वापस किये जाने के पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा के लोग नहीं चाहते कि राज्य का विकास हो।

    खरकई नदी पर बराज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री ने सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत गम्हरिया के गंजिया में खरकाई नदी पर चल रहे बराज निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण से संबंधित शेष कार्य यथाशीघ्र पूरे किए जाएं इस मौके पर उन्होंने यहां स्थापित भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

    दुर्गा मंदिर, हरि मंदिर दुग्धा और तितिरबिला जाहेर स्थान में की पूजा -अर्चना

    मुख्यमंत्री ने सरायकेला के गोपबंधु चौक स्थित दुर्गा मंदिर, हरि मंदिर दुग्धा और तितिरबिला जाहेर स्थान में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, अमन- चैन, सुख -शांति और सदभाव की, कामना की । उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार गोपबंधु दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

    आपकी समस्याओं का करने आए हैं निराकरण

    मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर जिले के डुमरडीहा, चांवर बाला समेत कई जगहों पर लोगों का हुजूम अभिवादन के लिए मौजूद था। मुख्यमंत्री ने सभी के अभिवादन को स्वीकार किया और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली । उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यह सरकार आपने बनाई है । ऐसे में आपकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ।
    मुख्यमंत्री के काफिले में मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता  विधायक चक्रधरपुर  सुखराम उरांव, विधायक खरसावाँ  दशरथ गागराई, विधायक ईचागढ़  सविता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आयुक्त कोल्हान  मनोज कुमार, डीआईजी  अजय लिंडा, उपायुक्त  अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक  आनंद प्रकाश मौजूद रहे।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    खतियानी जोहार यात्रा भाजपा मुख्यमंत्री साजिश स्थानीयता विधेयक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.