बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर ब्राह्मण टोला में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे से बरामद किया गया है। युवक की पहचान मधुबनी निवासी प्रभाकर झा के रूप में की गई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं आस पड़ोस में तरह तरह की चर्चा है। लोगो का कहना है कि प्रभाकर के घर में कुछ युवको ने मिलकर देर रात तक शराब पार्टी की थी। उसके बाद प्रभाकर की हत्या कर शव को पंखे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
वहीं मृतक की पत्नी दिव्या ने बताया कि उसके पति बेंगलुरू में सिविल कांट्रेक्टर का काम करते थे और अभी बेगूसराय में ही रह रहे थे। वे तीन चार दिनो से डिप्रेशन में थे तथा उन्हें फोन पर किसी के द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था। दिव्या ने बताया कि घर में बराबर शराब पार्टी होती थी। शनिवार की शाम से ही उसके पति और उसके दोस्त कमरे में पार्टी कर रहे थे। उसने मना भी किया, लेकिन किसी ने नहीं माना।
काफी देर होने पर वह दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। आज सुबह जब पति के कमरे में पहुंची तो उनका शव गमछे से लटक रहा था। उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था। कुछ पड़ोसियों का यह भी कहना है कि घटना में मृतक की पत्नी भी शामिल है। उनका कहना है कि जिस पंखे से गमछा के सहारे लाश लटकाई गई है, वहां चौकी पर चढ़कर कोई आत्महत्या नहीं कर सकता है। इसका कारण है कि चौकी और पंखा की उंचाई काफी कम है।