Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 06:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कोयला माफियाओं पर सीआईएसएफ का शिकंजा, करोड़ों का कोयला बरामद , पुलिस पर उठे सवाल
    Headline

    कोयला माफियाओं पर सीआईएसएफ का शिकंजा, करोड़ों का कोयला बरामद , पुलिस पर उठे सवाल

    today post liveBy today post liveOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Dhanbad News:- झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में कोयले की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते दो दिनों में सीआईएसएफ की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर करीब 190 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

    जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ ने केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा इलाके के गोधर काली बस्ती में छापेमारी की, जहां अवैध रूप से जमा करीब 125 टन कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयले की कीमत लगभग तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सीआईएसएफ ने कोयले को जेसीबी से हाइवा पर लादकर बीसीसीएल की एनजीकेसी कोलियरी को सौंप दिया। इस दौरान दो घंटे तक चली कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, बस्ती में वर्षों से खुलेआम कोयला चोरी का कारोबार चल रहा था। लोग ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) और ट्रांसपोर्टिंग वाहनों से कोयला चुरा कर डंप में इकट्ठा करते थे। इस अभियान का नेतृत्व कंपनी कमांडर पारस यादव और पोस्ट कमांडर शंभु कुमार ने किया। सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम और बड़ी संख्या में जवान इस अभियान में शामिल थे।

    इसके अलावा, तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह छह नंबर बस्ती के पास भी सीआईएसएफ ने दो बार छापेमारी कर 65 टन अवैध कोयला बरामद किया। यह कार्रवाई कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीदिह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के पास की गई, जहां एक आउटसोर्सिंग कंपनी की परियोजना संचालित है। जब्त कोयला कतरास क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंप दिया गया है।

    धनबाद में लगातार बढ़ते अवैध कोयला कारोबार ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जहां सीआईएसएफ सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है, वहीं धनबाद पुलिस की निष्क्रियता चर्चा का विषय बन गई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अवैध कोयला बरामद केंदुआडीह तेतुलमारी कार्रवाई झारखंड कोयला माफिया खबर धनबाद कोयला चोरी सीआईएसएफ छापेमारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.