Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 20:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में मसीहियों की प्रताड़ना के विरोध में ईसाई समुदाय ने निकाली महारैली
          Headline

          रांची में मसीहियों की प्रताड़ना के विरोध में ईसाई समुदाय ने निकाली महारैली

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 16, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। छत्तीसगढ़ और झारखंड में मसीहियों के साथ मारपीट और चर्च में तोड़फोड़ की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को विरोध महारैली निकाली गयी। महारैली गोस्सनर कंपाउंड से शुरू होकर मेन रोड होते हुए मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के निकट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी।

          इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि हम सबको मेल और प्रेम से रहना है लेकिन देखा जा रहा है कि हमारे देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो हमारी भाईचारगी, एकता और समन्वय को तोड़ना चाहती हैं। वह हमारे संविधान को कुरेद रहे हैं। हमें चाहिए कि हम संविधान का सम्मान करें और उसी के अनुसार जीने का प्रयास करें।

          बिशप थियोडोर मास्करेन्हास ने कहा कि हमने स्कूल खोले हैं, जहां सरकार नहीं पहुंचती थी, हमने अस्पताल खोले। ऐसे कार्यों का विरोध करने वाली शक्तियां ही बोलती हैं कि हम सेवा कर धर्मांतरण करते हैं। कोई व्यक्ति, पार्टी या संगठन हमसे नहीं  कह सकता कि घर वापसी करो। आज हम यहां ईसाइयों के हक के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक के हक के लिए खड़े हैं।

          विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संविधान के अनुसार सबको अपने धर्म के अनुपालन का मौलिक अधिकार है। किसी गरीब की सेवा को धर्म परिवर्तन कहना अतार्किक है। आदिवासी क्या इतना मूर्ख है कि एक मुर्गा और एक बोतल में धर्म परिवर्तन कर लेगा? मैं भी राजनीति में हूं, चुनाव लड़ कर आयी हूं। जानती हूं कि आदिवासी इतना समझदार है कि सबसे मुर्गा ले लेता है, पर वहीं ठेपा लगाता है, जहां लगाना है।

          राष्ट्रीय ईसाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभाकर तिर्की ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय के धार्मिक स्थल पर लगातार तोड़फोड़ की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक हैं। क्योंकि वहां कांग्रेस की अपनी सरकार है, जिसे हम अपनी सरकार समझते हैं। छत्तीसगढ़ में हो रही हिंसा आरएसएस व कट्टरवादी हिंदू संगठनों द्वारा प्रायोजित है और आदिवासी समुदाय को कमजोर करने की साजिश है। इसे लेकर जल्दी ही राष्ट्रीय ईसाई महासंघ और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मिलकर हिंसक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ईसाई समुदाय चर्च छत्तीसगढ़ झारखंड तोड़फोड़ मारपीट रांची न्यूज रैली
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.