Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 15:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान दी मुजफ्फरपुर जिले को 451 करोड़ की 76 योजनाओं की  सौगात
    Headline

    मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान दी मुजफ्फरपुर जिले को 451 करोड़ की 76 योजनाओं की  सौगात

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    अब एनडीए में ही रहेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे: नीतीश

    Muzaffarpur News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर जिले को 451 करोड़ 40.12 लाख रुपये की 76 योजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। हम दो बार गलती से उधर चले गए थे, अब एनडीए में ही रहेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे। हिंदू-मुस्लिम सहित सभी वर्गों के हित के लिए हमने काम किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी सभी जानते हैं। शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। उनलोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। जबसे हमलोगों की सरकार आयी महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए गए, जिसके फलस्वरुप आज काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हमलोगों ने स्वयं सहायता समूह का गठन किया उसे नाम दिया ‘जीविका’। जीविका समूह से जुड़ने वाली महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है। आप देख रहे हैं जीविका दीदियां कितना अच्छा काम कर रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जीविका अच्छा काम करने लगी तो उस समय की केंद्र सरकार ने इसकी सराहना की और उसी की तर्ज पर ‘आजीविका’ नाम देकर पूरे देश में इसे चलाया। जीविका दीदियों को जिन चीजों की जरुरत होती है हमलोग उसे पूरा करते है। जीविका दीदियों को हमलोग आगे बढ़ा रहे हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बागमती नदी पर प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुल एवं गरहा (एनएच-57)- हथौड़ी-अतरार-बवनगामा- औराई पथ संबंधी कार्य का नक्शा पर अवलोकन किया। इसकी कुल लागत 814.22 करोड़ है।

    मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर-बरौनी खंड के एनएच-122 का फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण भी किया।

    मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के दिघरा रामपुर के पूर्वी भाग में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण से संबंधित कार्य का भी स्थल निरीक्षण किया। प्रस्तावित मुजफ्फरपुर ईस्टर्न रिंग रोड, मधौल (नया एनएच-22) दिघरा पट्टी (नया एनएच-122) बखरी (नया एनएच-27) को जोड़ती है, जिसमें मधौल से दिघरा 4.45 किलोमीटर भाग तथा दिघरा से बखरी 12.55 किलोमीटर है। इस पथ के बन जाने से दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी आदि स्थानों से आने वाले वाहन मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र बिना प्रवेश किये हुए पटना, समस्तीपुर, बरौनी की ओर सुगमता से जा सकेंगे, जिससे जाम तथा यातायात घनत्व को कम करने में सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित पथों एवं पुलों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू कराएं।

    स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने 1559 सामुदायिक संगठनों को आरंभिक पूंजी निधि एवं परिक्रमी निधि से संबंधित 48 करोड़ 12 लाख 26 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, 1595 सतत् जीवकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को 7 करोड़ 5 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दिव्यांगजन लाभुकों को बैटरी चलित वाहन की चाबी, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक एवं मुख्यमंत्री निजी (अन्य प्रजाति) पौधशाला प्रोत्साहन राशि से संबंधित सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया।

    इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सह मुजफ्फपुर जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक रामसूरत राय, विधायक अशोक कुमार सिंह और विधान पार्षद दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Nitish Kumar Jeevika Sisters Muzaffarpur district Progress journey
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.