Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 23:37
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के विकास के लिए किया 581 करोड़ की योजनाओं की उद्घाटन व शिलान्यास
    Headline

    मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के विकास के लिए किया 581 करोड़ की योजनाओं की उद्घाटन व शिलान्यास

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित कामाख्या मंदिर प्रांगण से 580.87 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 62 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री मंत्री ने कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर ग्राम में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मां कामाख्या पोखरा के सौंदर्गीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और इसका जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तालाब बहुत अच्छा बना है। लोग यहां आकर घूम सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने चाबी और सांकेतिक चेक प्रदान की।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों द्वारा किए गए सृजनात्मक कार्यों पेंटिंग, चित्र प्रदर्शनी, अभिनय, नृत्य विधा, जूट आर्ट और सिक्की आर्ट के बने उत्पादों एवं विभिन्न सृजनात्मक कार्यों का अवलोकन किया। बच्चों के सृजनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब बहुत अच्छा सृजनात्मक कार्य कर रहे हैं, आप सब को बहुत-बहुत बधाई।

    मुख्यमंत्री ने 1 लाख 43 हजार 88 जीविका दीदियों को 204 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, 1127 जीविका दीदियों को 5 करोड़ 32 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 13 हजार 605 जीविका दीदियों को 27 करोड़ 21 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया तथा समेकित मुर्गी विकास हेतु 700 लाभुकों को 3 लाख 78 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत की।

    मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, आयुष्मान भारत कार्ड योजना, बाल हृदय योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, बासगीत पर्चा आदि के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चा की गोद भराई की। मुख्यमंत्री ने उन्नयन बिहार पूर्णिया के लाइव क्लासेज का अवलोकन किया।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कामाख्या मंदिर परिसर के सौंदर्याकरण, पर्यटकीय सुविधाओं एवं विश्रामालय का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कन्या मध्य विद्यालय, माजरा का निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात कर शैक्षणिक कार्य आदि की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र, पूर्णिया के बच्चों से भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक कार्यों की जानकारी ली और उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कामाख्या उच्च विद्यालय में खेल परिसर का उद्घाटन किया एवं उसका निरीक्षण किया।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने भुटहा मोड़ से एसएच 60 के चौथे किमी तक बाईपास पथ का रेखा चित्र के माध्यम से निरीक्षण किया। इसकी लंबाई 9.176 किमी. होगी और इसकी प्रस्तावित लागत राशि 151.47 करोड़ रुपये होगी। इसके निर्माण कार्य से शहर का आवागमन आसान होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धमदाहा से पूर्णिया हवाई अड्डे तक एसएच 65 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी ली। इसकी लंबाई 32 किमी होगी और इसकी प्रस्तावित लागत राशि 100 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने पूर्णिया एवं किशनगंज जिला अंतर्गत राज्य उच्च पथ संख्या 99 के उन्नयन, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भी रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी ली। इसकी लंबाई 63.35 किमी होगी।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रंगभूमि मैदान स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टी परपस हॉल) का स्थल अवलोकन किया और स्थानीय खिलाड़ियों से मुलाकात की।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar News Bihar News today Chief Minister's progress tour
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.