Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 7 September 2026 || 16:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के तीसरे चरण में खगड़िया जिले को दी 430 करोड़ रुपये की सौगात 
          Headline

          मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के तीसरे चरण में खगड़िया जिले को दी 430 करोड़ रुपये की सौगात 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

          khagaria news :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिले से प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की 224 विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी। इनमें 89 योजनाओं का उद्घाटन एवं 135 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

          प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में 43 करोड़ रुपये की लाग से बने पशु आहार कारखाना का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पशु आहार कारखाना का निरीक्षण किया। इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन है। इस पशु आहार कारखाना से आस-पास के 5 लाख से अधिक पशुपालक लाभान्वित होंगे।

          इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छे ढंग से इस पशु आहार कारखाना का निर्माण हुआ है और आज इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। पशु पालकों को अब पशु चारा आसानी से उपलब्ध होगा। पशु आहार मिलने से दुधारू पशुओं के दूध में वृद्धि होगी, जिसका फायदा सीधे किसान पशुपालकों को मिलेगा।

          मुख्यमंत्री ने महेशखूंट पंचायत के वार्ड संख्या-12 का भ्रमण कर जल-जीवन-हरियाली योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकासात्मक कार्यों एवं उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली।

          जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी जीविका दीदियां बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हमलोगों ने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की, जिसका परिणाम है कि आज बिहार में 1 करोड़ 31 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर जीविका दीदियों के रूप में काफी अच्छा काम कर रही है। हमलोगों ने अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन कराना प्रारंभ किया है। अब तक शहरी इलाके में 26 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है, जिनसे 3 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

          इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अलौली प्रखण्ड में बागमती नदी पर गढ़ घाट में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस आरसीसी पुल की लंबाई 400 मीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 95 करोड़ रूपये होगी। बाढ़ के दिनों में जलस्तर बढ़ने के बाद सम्पूर्ण पंचायत क्षेत्र जलमग्न हो जाता है, जिसके कारण यह क्षेत्र अपने जिला मुख्यालय एवं प्रखण्ड मुख्यालय से पूर्णतः कट जाता है। कृषि कार्य के लिये ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण नाव का सहारा लेना पड़ता है।

          इस पुल के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा।

          खगड़िया जिलान्तर्गत राजेन्द्र चौक, खगड़िया से बखरी बस स्टैण्ड होते हुये रेलवे क्रासिंग तक प्रस्तावित पथ के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। यह फोर लेन 1.5 किलोमीटर लंबी होगी। इसकी लागत लगभग 16 करोड़ रूपये होगी। खगड़िया परिहारा बखरी लिंक पथ के खगड़िया रेलवे स्टेशन से उमेश नगर रेलवे स्टेशन तक सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) का निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इस आरओबी की लंबाई 1300 मीटर है।

          इसके पश्चात् नगर परिषद् खगड़िया अंतर्गत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं एएफएस (एन्टी फ्लड स्लूइस) के प्रस्तावित निर्माण का भी स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस सड़क एवं एन्टी फ्लड स्लूइस के प्रस्तावित निर्माण पर आधारित लघु फिल्म भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई। प्रस्तावित निर्माण के तहत खगड़िया शहर सुरक्षा तटबंध का उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण किया जाना है। इसके साथ ही फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण किया जाएगा।

          Bihar News Chief Minister Nitish Kumar Progress journey
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          September 6, 2026

          राजकीय सम्मान से सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई,12 साल के बेटे हर्ष ने दी पिता को मुखाग्नि,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          September 6, 2026

          झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झारखंड में शोक

          September 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          राजकीय सम्मान से सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई,12 साल के बेटे हर्ष ने दी पिता को मुखाग्नि,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झारखंड में शोक

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.